Best 40+ गुप्तोत्तर काल वर्धन वंश MCQ

गुप्तोत्तर काल, गुप्त उत्तर काल वर्धन  वंश  647 ईसवी तक, गुप्तोत्तर काल का इतिहास, Guptottar kal, गुप्तोत्तर काल के प्रश्न, गुप्तोत्तर काल का इतिहास

गुप्तोत्तर काल का इतिहास : प्रभाकर वर्धन के 2 पुत्र राजवर्धन एवं हर्षवर्धन तथा एक पुत्री राज्यश्री थी l प्रभाकर वर्धन की मृत्यु के बाद बड़ा पुत्र राजवर्धन गद्दी पर बैठा बंगाल के शासक शशांक ने राजवर्धन की हत्या कर दी फिर छोटे भाई हर्ष को 16 वर्ष की आयु में 606 ईसवी में राजगद्दी पर बैठाया गया l

हर्षवर्धन (606-647) ईसवी : हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कन्नौज स्थानांतरित की थी प्राचीन काल में कन्नौज को ‘कन्यकुब्ज’ तथा ‘महोदया’ नाम से जाना जाता था l एहोल अभिलेख से पता चलता है कि दक्षिण में हर्ष की सेना को 620 ईसवी में चालू को नरेश पुलकेशिन द्वितीय ने नर्मदा के तट से पीछे खदेड़ दिया था मतलब हर्ष को पराजित किया था l हर्षवर्धन एक उच्च कोटि का कवि था उसने संस्कृत में ‘नागानंद’ ‘रत्नावली’ तथा ‘प्रियदर्शिका’ नामक नाटकों की रचना की थी l

हर्षवर्धन ने अपने राज दरबार में कादंबरी  और हर्षचरित बाणभट्ट, सुभाषिवलि के रचयिता मयूर और चीनी विद्वान ह्वेनसांग (सी-यू-की  का रचयिता) को आश्रय प्रदान किया था l यात्रियों का राजकुमार नीति का पंडित एवं शाक्यमुनि कहे जाने वाले ह्वेनसांग को चीनी शासक ताई सुंग (629 ई.) ने हर्षवर्धन के दरबार में भेजा था

ह्वेनसांग ने नालंदा विश्वविद्यालय (बिहार) में अध्यन किया और 645 ईसवी तक भारत में रहा  हर्षवर्धन पहले शैव और सूर्य के बाद में बौद्ध धर्म का अनुयाई हो गया हर्ष का दूसरा नाम शिलादित्य था lहर्ष प्रयाग के संगम के पास प्रति 5 वर्षों में एक समारोह आयोजित करता था जिसमें वह दान करता था इस आयोजित सभा को मोक्ष परिषद कहा गया l

हर्षरचित में हर्षवर्धन की को सभी देवताओं का सम्मिलित अवतार कहा गया है हर्षवर्धन को अंतिम हिंदू सम्राट कहा जाता है हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद कोई उत्तराधिकारी ना होने के कारण अर्जुन नामक एक स्थानीय शासक ने सत्ता पर अधिकार कर लिया l हर्ष की मृत्यु के बाद 75 वर्ष तक इतिहास अंधकार में रहा फिर इसके बाद 700 से 790 ईसवी तक मौखरि वंश के शासक यशोवर्मन का राज था फिर कन्नौज पर अधिकार को लेकर पाल प्रतिहार और राष्ट्रकूटों में में त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ

\
Best 40+ गुप्तोत्तर काल वर्धन वंश MCQ
Best 40+ गुप्तोत्तर काल वर्धन वंश MCQ

गुप्तोत्तर काल के Famous प्रश्न:

1. थानेश्वर में वर्धन वंश/पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की ? 

  1. राज्यवर्धन 
  2. आदित्यवर्धन 
  3. पुष्यभूतिवर्धन 
  4. नरवर्धन

Correct Answer : पुष्यभूतिवर्धन

2. कदम्ब राज्य की स्थापना मयूरशर्मन ने की थी उसने अपनी राजधानी बनाई –

  1. बंगाल को 
  2. कन्नौज को 
  3. वैजयंती या वनवासी को
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : वैजयंती या वनवासी को

Also Read हड़प्पा/सिंधु सभ्यता वैदिक संस्कृति , महाजनपद कालधार्मिक आंदोलन मौर्य काल संगम काल 

3.  निम्नलिखित में वह अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान और लेखक था ? [SSC 2002]

  1. कनिष्क 
  2. अशोक 
  3. बिंदुसार 
  4. हर्षवर्धन 

Correct Answer : हर्षवर्धन

4. ‘हर्षचरित’ किसके द्वारा लिखी गई थी ? [SSC 2002;BPSC 2005]

  1. कालिदास 
  2. बाणभट्ट 
  3. वाल्मीकि 
  4. व्यास

Correct Answer : बाणभट्ट

5. हर्षवर्धन के समय में कौन सा चीनी तीर्थयात्री भारत आया था ? [SSC 2001;RRB रांची ASM/GG 2004,UPPCS (M) 2012]

  1. फाह्यान
  2. इत्सिंग
  3. मेगास्थनीज
  4. ह्वेनत्सांग

Correct Answer : ह्वेनत्सांग

6. चालुक्य राजा पुलकेशिन द्वितीय को किसने पराजित किया था ? [SSC 2001]

  1. महेंद्रवर्मन प्रथम 
  2. नरसिंहवर्मन प्रथम
  3.  परमेश्वरवर्मन प्रथम 
  4. परांतक प्रथम

Correct Answer : नरसिंहवर्मन प्रथम

7. किस व्यक्ति को ‘द्वितीय अशोक’ कहा जाता है ? [SSC 1999]

  1. समुद्रगुप्त 
  2. चंद्रगुप्त मौर्य 
  3. स्कंदगुप्त 
  4. हर्षवर्धन 

Correct Answer : हर्षवर्धन

8. बाणभट्ट किस सम्राट के राजदरबारी कवि थे ? [SSC 1999]

  1. विक्रमादित्य 
  2. कुमारगुप्त 
  3. हर्षवर्धन 
  4. कनिष्क 

Correct Answer : हर्षवर्धन

9. हर्ष एवं पुलकेशिन द्वितीय के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहां से मिलती है ? 

  1. ऐहोल अभिलेख 
  2. बंशखेड़ा लेख
  3. हाथीगुम्फा अभिले
  4. ह्वेनसागं के वर्णन से

Correct Answer : ऐहोल अभिलेख

10. ‘प्रातापशील’,  ‘हुण हरिण केसरी’, ‘महाराजाधिराज’, नामक उपाधियां निम्न में से किसकी थी ?

  1. नरवर्ध्दन
  2. प्रभाकरवर्ध्दन
  3. आदित्यवर्ध्दन 
  4. राज्यवर्ध्दन

Correct Answer : प्रभाकरवर्ध्दन

11. सम्राट हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहां स्थानांतरित की थी ? 

  1. प्रयाग
  2. दिल्ली
  3. कन्नौज 
  4. राजगृह

Correct Answer : कन्नौज

12. गुप्त वंश के हास्य के पश्चात उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया ? [RRB रांची TC 2004]

  1. चालुक्य 
  2. राजपूत
  3. हर्षवर्ध्दन 
  4. शक 

Correct Answer : हर्षवर्ध्दन

Also Read हड़प्पा/सिंधु सभ्यता वैदिक संस्कृति , महाजनपद कालधार्मिक आंदोलन मौर्य काल संगम काल 

13. बंगाल का कौन सा शासक हर्ष का समकालीन था ? [RRB गोरखपुर ASM/GG 2005]

  1. शशांक 
  2. ध्रुवसेन
  3. पुलकेशिन द्वितीय 
  4. भास्करवर्मा

Correct Answer : शशांक

14. चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय ने किस नदी के किनारे हर्षवर्धन को परास्त किया था ? [RRB गोरखपुर ASM/GG 2005]

  1. महानदी के 
  2. ताप्ती के 
  3. नर्मदा के 
  4. गोदावरी के  

Correct Answer : नर्मदा के

15. हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन सा था ? [RRB महेन्द्रघाट ASM/ GG 2004]

  1. पाटलिपुत्र
  2. उज्जैन
  3. कन्नौज 
  4. थानेश्वर

Correct Answer : कन्नौज

16. हर्ष की जीवनी किसने लिखी ? [RRB गोरखपुर Tech, 2004]

  1. फिरदौसी
  2. बाणभट्ट 
  3. वरालमिहिर
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : बाणभट्ट 

17. हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहां किया करता था ? [RRB त्रिवेंद्रम Tech,2003]

  1. मथुरा 
  2. प्रयाग 
  3. वाराणसी 
  4. पेशावर 

Correct Answer : प्रयाग

18. वर्धन वंश की राजधानी थानेश्वर किस प्रदेश में स्थित है ?

  1. उत्तर प्रदेश 
  2. हरियाणा 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. बिहार 

Correct Answer : हरियाणा

19. हर्षवर्धन की बहन राज्यश्री का विवाह किसके साथ हुआ था  ?

  1. शक शासक रुद्रदमन से
  2. मौखरि नरेश ग्रहवर्मा से
  3. वाकाटक नरेश विंध्यशक्ति से
  4. मैत्रक नरेश भटार्क से

Correct Answer : मौखरि नरेश ग्रहवर्मा से

20. हर्षवर्धन के अग्रज राज्यवर्धन द्वितीय की हत्या किसने की थी ?

  1. मालवा नरेश देवगुप्त 
  2. गौड़ नरेश शशांक 
  3. मैत्रक नरेश भटार्क 
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : गौड़ नरेश शशांक

21. कौन वर्धन वंश का की राजधानी थानेश्वर से कन्नौज ले गया ?

  1. हर्षवर्धन 
  2. आदित्यवर्धन 
  3. राज्यवर्धन प्रथम 
  4. राज्यवर्धन द्वितीय

Correct Answer : हर्षवर्धन

Also Read हड़प्पा/सिंधु सभ्यता वैदिक संस्कृति , महाजनपद कालधार्मिक आंदोलन मौर्य काल संगम काल 

22. कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है ? 

  1. उत्तर प्रदेश 
  2. मध्य प्रदेश
  3. हरियाणा 
  4. पंजाब

Correct Answer : उत्तर प्रदेश

23. ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर था- [BPSC 1996]

  1. वाराणसी 
  2. मथुरा 
  3. पाटलिपुत्र
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : मथुरा 

24. कवि बाणभट्ट निवासी था – [BPSC 1996]

  1. पाटलिपुत्र का
  2.  थानेश्वर का
  3.  भोजपुर का
  4.  इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : थानेश्वर का

25. ‘नागानंद’ का रचनाकार कौन था ? [BPSC 1995]

  1. बाणभट्ट 
  2. हर्षवर्धन
  3. भवभूति 
  4. भास 

Correct Answer : हर्षवर्धन

26. सम्राट हर्षवर्धन ने दो महान धार्मिक सम्मेलनों का आयोजन किया था –

  1. कन्नौज एवं प्रयाग में 
  2. प्रयाग व थानेश्वर में 
  3. थानेश्वर एवं वल्लभी में
  4.  वल्लभी एवं प्रयाग में 

Correct Answer : कन्नौज एवं प्रयाग में

27. ‘नागानंद’,’रत्नावली’ एवं ‘प्रियदर्शिका’ नाटकों के नाटककार थे-

  1. बाणभट्ट 
  2. विशाखदत्
  3. वात्स्यायन
  4. हर्षवर्धन

Correct Answer : हर्षवर्धन

28. गुर्जरों को किस शासक ने पराजित किया ?

  1. प्रभाकरवर्धन 
  2. राज्यवर्धन 
  3. हर्षवर्धन 
  4. शशांक

Correct Answer : हर्षवर्धन

29. आज भी भारत में ह्वेनसागं को याद करने का मुख्य कारण है-

  1. हर्ष के प्रति सम्मान 
  2. नालंदा में अध्ययन 
  3. बौद्ध धर्म में आस्था 
  4. ‘सी-यु-की’ की रचना  

Correct Answer : ‘सी-यु-की’ की रचना

30. हर्षवर्धन के विजयी जीवन में एकमात्र पराजय देनेवाला पुलकेशिन द्वितीय कहां का शासक था ? 

  1. वातापी/बादामी 
  2. कल्याणी
  3. वेंगी
  4. तंजौर

Correct Answer : वातापी/बादामी

31. हषर्वर्धन ने अपनी पुत्री का विवाह वल्लभी नरेश से किया जो कि उसकी एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि थी वल्लभी नरेश का नाम था –

  1. ध्रुवसेन द्वितीय 
  2. शशांक 
  3. देवगुप्त 
  4. ग्रहवर्मा

Correct Answer : देवगुप्त

32. 641 ईसवी में किसने चीन के राजा ताई तो त्सुग के पास एक राजदूत भेजा ? 

  1. राजवर्धन 
  2. आदित्यवर्धन
  3. प्रभाकरवर्धन
  4. हर्षवर्धन 

Correct Answer : हर्षवर्धन

33. किस चीनी यात्री का ‘वर्तमान शाक्य मुनि’ एवं ‘यात्रियों में राजकुमार’ कहा जाता है ? 

  1. फाह्यान 
  2. ह्वेनत्सांग
  3. इत्सिंग
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Answer : ह्वेनत्सांग

34. ह्वेनत्सांग भारत में लगभग कितने साल रहा ? 

  1. 12 
  2. 13 
  3. 14 
  4. 20

Correct Answer : 14

35. कुंभ मेला को प्रारंभ करने का श्रेय किसे दिया जाता है ? 

  1. अशोक 
  2. चंद्रगुप्त द्वितीय
  3. हर्षवर्धन 
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : हर्षवर्धन

36. नर्मदा नदी पर सम्राट हर्ष के दक्षिणवर्ती अग्रगमन को रोका –

  1. पुलकेशिन प्रथम ने
  2. पुलकेशिन द्वितीय ने 
  3. विक्रमादित्य प्रथम ने 
  4. विक्रमादित्य द्वितीय ने  

Correct Answer : पुलकेशिन द्वितीय ने

37. किसका कथन है-‘भारत के लोग गर्म मिजाज के हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आता है परंतु ईमानदार होते हैं भारतीय स्वच्छता प्रेमी है’ ? 

  1. मेगास्थनीज 
  2. फाह्यान 
  3. ह्वेनत्सांग
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : ह्वेनत्सांग

38. ‘अग्रहर’ का अर्थ हथा ?

  1. ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान
  2. धर्मनिरपेक्ष अधिकारियों को दिया जाने वाला भूमि अनुदान
  3. सैनिक अधिकारियों को दिया जाने वाला भूमि अनुदान
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Answer : ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान

39. ‘घंटी यंत्र’/ ‘तुला यंत्र’ का प्रयोग होता था –

  1. खेत की जुताई के लिए
  2. खेती की सिंचाई के लिए 
  3. समय मापने में 
  4. इनमें से कोई नही

Correct Answer : खेती की सिंचाई के लिए

40. दक्षिण भारत के संदर्भ में एरीपत्ती का अर्थ था-

  1. जलाशय की भूमि 
  2. चारागाह की भूमि 
  3. जंगली भूमि
  4. इनमें से कोई नहीं 

Correct Answer : जलाशय की भूमि

41. हर्ष के काल में  भू-राजस्व की सीमा थी-

  1. 1/10 से 1/16
  2. 1/6  से1/10
  3. 1/4 से1/6
  4. 1/3  से 1/4

Correct Answer : 1/6  से1/10

42. मौखरि शासकों की राजधानी….थी ? 

  1. धानेश्रर 
  2. कन्नौज
  3. पुरुषपुर
  4. इनमें से कोई नहीं

Correct Answer : कन्नौज

Also Read हड़प्पा/सिंधु सभ्यता वैदिक संस्कृति , महाजनपद कालधार्मिक आंदोलन मौर्य काल संगम काल 

Leave a Comment

क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है।