Best 50+Khan Sir Polity GK,भारतीय संविधान सभा

Khan sir polity GK question answer in SSC, Railway, Bank Exam में आज हम भारतीय संविधान सभा से संबंधित प्रश्न उत्तर को हल करेंगे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गए हैं

भारतीय संविधान सभा [ Indian Constitution Assembly ] : 

भारतीय संविधान लिखित संविधान है ग्रेट ब्रिटेन की भाॅंति यह परम्पराओं पर आधारित नहीं है । कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई,1946 ई. में किया गया । 

संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी, जिसमें 292 ब्रिटिश प्रान्तों के प्रतिनिधि,4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे । 

कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई 1946 ई. में संविधान सभा का चुनाव हुआ l कुल 389 सदस्यों में से प्रान्तों के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुए इसमें कांग्रेस के 208, मुस्लिम लीग के 73 एवं 15 अन्य दलों के तथा स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए । 

चुनाव परिणामों के पश्चात् 2 सितम्बर,1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में अंतरिम सरकार का गठन किया गया l

9 दिसम्बर,1946 ई. को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई l सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डॉ. सच्चिदान्नद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया l मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए बिल्कुल अलग संविधान सभा की माॅंग प्रारम्भ कर दी । 

हैदराबाद एक ऐसी देशी रियासत थी,जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे ।  

प्रान्तों या देशी रियासतों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में  प्रतिनिधित्व दिया गया था l साधारणत: 10 लाख की आबादी पर एक स्थान का आबंटन किया गया था l संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 12 थी । 

11 दिसम्बर,1946 ई. को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए (RO/ARO 2014)

संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसम्बर,1946 ई. को जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किए गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ प्रारम्भ हुई । 

बी.एन.राव द्वारा तैयार किया गए किए गए संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त,1947 ई. को एक संकल्प पारित कर के प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुना गया l प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या 7 थी, जो इस प्रकार है –

1.डॉ. भीमराव अंबेडकर (अध्यक्ष) 2. गोपाल स्वामी आयंगर 3.अल्लादी कृष्णा स्वामी अय्यर 4.कन्हैयालाल माणिकलाल मुन्शी 5.सैयद मोहम्मद सादुल्ला 6.एन. माधव राव (बी.एल. मित्र के स्थान पर)  7.डी.पी. खेतान (1948 ई. में इनकी मृत्यु के बाद टी.टी. कृष्णमाचारी को सदस्य बनाया गया) संविधान सभा में अंबेडकर का निर्वाचन पश्चिम बंगाल से हुआ था । 

प्रारूप समिति ने उनके योगदान के कारण ही डॉ. भीमराव अंबेडकर को ‘संविधान सभा का पिता’ कहा जाता है l

प्रारूप समिति में कांग्रेस के एकमात्र सदस्य कै.एम.मुंशी थे l

3 जून,1947 ई. की योजना के अनुसार देश का बंटवारा हो जाने पर भारतीय संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 324 नियत की गई, जिसमें 235 स्थान प्रान्तों के लिए और 89 स्थान देशी राज्यों के लिए थे l

संविधान सभा ने 22 जुलाई,1947 को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को स्वीकार किया था l

देश-विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन 31अक्टूबर,1947 ई. को किया गया और 31 दिसम्बर,1947 ई. को संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 299 थी, जिसमें प्रान्तीय सदस्यों की संख्या 229 एवं देशी रियासतों के सदस्यों की संख्या 70 थी

संविधान सभा में संविधान के प्रथम वाचन 4 नवम्बर से 9 नवम्बर 1948 ई. तक चला l संविधान पर दूसरा वाचन 15 नवम्बर,1948 ई. को प्रारंभ हुआ,जो 17 अक्टूबर,1949 ई. तक चला l संविधान सभा में संविधान का तीसरा वाचन 14 नवम्बर,1949 ई. को प्रारंभ हुआ जो 26 नवम्बर,1949 तक चला और संविधान सभा द्वारा संविधान को पारित कर दिया गया इस समय संविधान सभा के 294 सदस्य उपस्थित थे l

ऑस्टिन ने कहा था कि ”संविधान सभा कांग्रेश थी और कांग्रेसी भारत था l”

Top Most Web Stories : https://uphindigk.com/web-stories/

संविधान सभा की प्रमुख समितियाॅं एवं उनके अध्यक्ष BY Khan Sir Polity GK

संचालन समिति  =  डॉ राजेन्द्र प्रसाद

संघ संविधान समिति  =  पं. जवाहरलाल नेहरू

प्रान्तिय समिति   =   सरदार बल्लभभाई पटेल

प्रारूप समिति  =   डॉ. भीमराव अम्बेडकर

झण्डा समिति  =   जे.पी. कृपलानी

संघ शक्ति समिति  =   पं. जवाहरलाल नेहरू 

नियम समिति   =  डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

कार्य संचालन समिति  =   के. एम. मुंशी

राज्य समिति  =   पं. जवाहरलाल नेहरू

सर्वोच्च न्यायालय समिति  =  एस. वारदाचारियार

संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे इस कार्य पर लगभग 6.4 करोड रुपए खर्च हुए तथा संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई ।

संविधान को जब 26 नवम्बर 1949 ई. को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी वर्तमान समय में संविधान में 22 भाग 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियां है। 

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

कैबिनेट मिशन (1945 ई.) के प्रस्ताव पर गठित अन्तरिम मंत्रिमण्डल

मंत्री                                  विभाग

1.जवाहरलाल नेहरू =        कार्यकारी परिषद के उपाध्यक्ष विदेशी मामले तथा राष्ट्रमण्डल

2.बल्लभ भाई पटेल  =       गृह, सूचना तथा प्रसारण

3.बलदव सिंह  =                  रक्षा

4.जान मथाई =                    उद्योग तथा आपूर्ति

5.सी. राजगोपालाचारी =      शिक्षा

6.सी. एच. भाभा =              कार्य, खान एवं बन्दरगाह

7.राजेन्द्र प्रसाद  =              खाद्य एवं कृषि

8.आसफ अली =               रेलवे

9.जगजीवन राम  =            श्रम

मंत्रिमण्डल में शामिल मुस्लिम लीग के सदस्य

10. लियाकत अली खाॅं  =      वित्त 

11. आई. आई. चुन्दरीगर  =  वाणिज्य

12. अब्दुल रब नश्तर =         संचार

13. जोगेंद्र नाथ मंडल =        विधि

14. गजान्तर अली खाॅं  =      स्वास्थ्य

मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किया था क्योंकि वह मुस्लिम समुदाय के लिए अलग संविधान सभा चाहती थी। 

संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी,1950 ई. को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया। 

भारतीय संविधान का विशालता के कारण ही इसे ‘वकीलों का स्वर्ग’ कहा जाता है।

राज्य का सबसे महत्वपूर्ण तत्व सम्प्रभुता है।  विश्व का प्रथम पंथनिरपेक्ष राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका है।

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

भारतीय संविधान सभा से संबंधित प्रश्न-उत्तर जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गए हैं l

1. 1922 ई० में निम्नलिखित में से किसके द्वारा यह   उद्गगार व्यक्त किया गया कि ”भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा”? 

  1. महात्मा गांधी
  2. मोतीलाल नेहरू 
  3. गोपालकृष्ण गोखले 
  4. बाल गंगाधर तिलक 

Answer : महात्मा गांधी

2. 1924ई० में किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से यह मांग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया जाए ? 

  1. एम०एन०राय 
  2. महात्मा गांधी 
  3. मोतीलाल नेहरू 
  4. गोपालकृष्ण गोखले 

Answer : मोतीलाल नेहरू 

3. संविधान सभा के विचार का औपचारिक रूप से प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया ? 

  1. मोतीलाल नेहरू 
  2. जवाहरलाल नेहरू 
  3. एम०एन०राय
  4. महात्मा गांधी

Answer : एम०एन०राय

4. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया ? 

  1. महात्मा गांधी
  2. मोतीलाल नेहरू 
  3. एम०एन०राय 
  4. जवाहरलाल नेहरू 

Answer : जवाहरलाल नेहरू 

5. कांग्रेसी ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य  हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था ? 

  1. 1928 ई०
  2. 1931 ई०
  3. 1936 ई०
  4. 1942 ई०

Answer : 1936 ई०

6.1938 में किस व्यक्ति वयस्त मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन करने की मांग की? 

  1. महात्मा गांधी 
  2. जवाहरलाल नेहरू 
  3. सुभाष चंद्र बोस 
  4. वल्लभ भाई पटेल 

Answer : जवाहरलाल नेहरू 

7. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युध्दोप्रान्त संविधान का निर्माण करेगी ? 

  1. क्रिप्स योजना
  2. वेवेल योजना
  3. कैबिनेट मिशन योजना
  4. माउण्टबेटन योजना 

Answer : क्रिप्स योजना

8. संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम1895 में किसके द्वारा प्रस्तुत की गई ? 

  1. महात्मा गांधी
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. बी०आर०अम्बेडकर 
  4. बाल गंगाधर तिलक

Answer : बाल गंगाधर तिलक

9. भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था ? 

  1. भारतीय राष्ट्रीय काॅंग्रेस का प्रस्ताव 
  2. कैबिनेट मिशन प्लान, 1946
  3. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
  4. भारतीय डोमिनियन के प्रान्तीय/ राज्य विधानमण्डल के प्रस्ताव 

Answer : कैबिनेट मिशन प्लान, 1946

10. भारत की संविधान सभा के अनुसार गठित की गई ? 

  1. साइमन आयोग का प्रस्ताव 
  2. क्रिप्स प्रस्ताव
  3. माउण्टबेटन योजना 
  4. कैबिनेट मिशन योजना

Answer : कैबिनेट मिशन योजना

11. सन् 1936 में भारतीय राष्ट्रीय काॅंग्रेस द्वारा संविधान सभा के गठन की माॅंग कहां पर हुए अधिवेशन में रखी गई ? 

  1. कानपुर 
  2. मुंबई
  3. फैजपुर 
  4. लोहार 

Answer : फैजपुर

12. कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्य होने थे? 

  1. 389 
  2. 409
  3. 429 
  4. 505

Answer : 389

13. प्रस्तावित मूल संविधान में कुल सदस्यों का विभाजन किस प्रकार होना निश्चित हुआ था? 

  1. ब्रिटिश प्रान्तों के 292 प्रतिनिधि 
  2. देसी रियासतों के 93 प्रतिनिधि 
  3. मुख्य कमिश्नरी क्षेत्रों के 4 प्रतिनिधि
  4. सभी उपयुक्त सभी 

Answer : सभी उपयुक्त सभी 

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

14.संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 292 सदस्यों का निर्वाचन होना था इनमें से काॅंग्रेस के कितने कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए ? 

  1. 195 
  2. 208 
  3. 225
  4. 235 

Answer : 208 

15.पुनर्गठन के फलस्वरुप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गई? 

  1. 289 
  2. 299 
  3. 324 
  4. 333

Answer : 299

16.संविधान सभा (पुनर्गठित) में देशी रियासतों के लिए कितने प्रतिनिधि थे ? 

  1. 100
  2. 70 
  3. 85
  4. 65 

Answer : 70

17.पुनर्गठित संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए कितने प्रतिनिधि थे ? 

  1. 208 
  2. 229 
  3. 249 
  4. 289

Answer : 229 

18.कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत संविधान निर्मात्री परिषद् में प्रत्येक प्रान्त की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में ? 

  1. 8 लाख व्यक्ति 
  2. 10 लाख व्यक्ति
  3. 12 लाख व्यक्ति
  4. 15 लाख व्यक्ति

Answer : 10 लाख व्यक्ति

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

19.संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया ? 

  1. प्रान्तों की विधानसभा 
  2. संघीय व्यवस्थापिका
  3. उपयुक्त दोनों 
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer : प्रान्तों की विधानसभा 

20. संविधान सभा में किस प्रान्त का प्रतिनिधित्व  सबसे अधिक था? 

  1. बंगाल 
  2. चेन्नई 
  3. मुंबई
  4. संयुक्त प्रान्त

Answer : संयुक्त प्रान्त

21.संविधान सभा में किस देशी रियासत की प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था ? 

  1. जूनागढ़ 
  2. कश्मीर
  3. हैदराबाद
  4. मैसूर  

Answer : मैसूर

22. बी०आर०अम्डकर का संविधान सभा में निर्वाचन हुआ था ? 

  1. पश्चिम बंगाल से 
  2. मुम्बई प्रेसिडेन्सी से
  3. तत्कालीन मध्य भारत से
  4. पंजाब से

Answer : पश्चिम बंगाल से 

23. मुस्लिम लीग ने किस कारण संविधान सभा का बहिष्कार किया ? 

  1. मुस्लिम लीग संविधान सभा का अध्यक्ष किसी मुस्लिम को बनाना चाहता था
  2. मुस्लिम लीग को संविधान सभा में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला था 
  3. मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था 
  4. उपयुक्त सभी 

Answer : मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिए एक अलग संविधान सभा चाहता था 

24. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ ? 

  1. समान मताधिकार 
  2. सर्व मताधिकार
  3. सीमित मताधिकार
  4. वर्गीय मताधिकार 

Answer : वर्गीय मताधिकार 

25.संविधान सभा के सदस्य प्रतिनिधि थे-

  1. जनता द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचित
  2. जनता द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचित  
  3. गवर्नर जनरल द्वारा मनोनीत 
  4. काॅंग्रेसी और मुस्लिम लीग द्वारा नामांकित

Answer : महात्मा गांधी

26.भारतीय संविधान निर्मात्री सभा-

  1. प्रान्तों की जनता द्वारा चुनी गई 
  2. प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा परोक्ष रूप से अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुनी गई थी
  3. गवर्नर जनरल द्वारा इसका गठन किया गया था
  4. वयस्क मताधिकार के आधार पर भारतीय नागरिकों द्वारा चुनी गई थी

Answer : प्रान्तीय विधान सभाओं द्वारा परोक्ष रूप से अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा चुनी गई थी

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

27. भारतीय संविधान को किसने बनाया ? 

  1. संविधान सभा ने 
  2. ब्रिटिश संसद ने 
  3. भारतीय संसद ने 
  4. गवर्नर जनरल ने 

Answer : संविधान सभा ने 

28.संविधान सभा के लिए चुनाव कब संपन्न हुए ? 

  1. 1945 में 
  2. 1946 में 
  3. 1947 में 
  4. 1948 में

Answer : 1946 में 

29.भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई ? 

  1. 10 जून,1946 
  2. 9 दिसंबर,1946
  3. 26 नवम्बर,1949 
  4. 26 दिसम्बर,1949 

Answer : 9 दिसंबर,1946

30. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ था ? 

  1. मुंबई में 
  2. कोलकाता में 
  3. लाहौर में
  4. दिल्ली में 

Answer : दिल्ली में 

31.संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी ? 

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. सच्चिदानंद सिन्हा 
  3. बी०आर०अंबेडकर
  4. सी०राजगोपालाचारी 

Answer : सच्चिदानंद सिन्हा 

32. संविधान सभा का पहला सत्र हुआ था –

  1. 16 अगस्त,1947 को
  2. 26 जनवरी,1948 को 
  3. 9 दिसंबर ,1946 को 
  4. 26 नवम्बर, 1946 को

Answer : 9 दिसंबर ,1946 को 

33.संविधान सभा के अस्थाई सदस्य कौन थे ? 

  1. बी०आर०अंबेडकर 
  2. डॉ०राजेंद्र प्रसाद 
  3. सच्चिदानंद सिन्हा 
  4. के०एम०मुंशी 

Answer : सच्चिदानंद सिन्हा 

34.संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे? 

  1. बी०एन०राव 
  2. बी०आर०अम्बेडकर
  3. डॉ०राजेंद्र प्रसाद 
  4. सच्चिदानंद सिन्हा  

Answer : डॉ०राजेंद्र प्रसाद 

35. 11 दिसम्बर,1946 को किसे संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया था ? 

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. डॉ०राजेंद्र प्रसाद 
  3. बी०आर०अम्बेडकर
  4. के०एम०मुंशी 

Answer : डॉ०राजेंद्र प्रसाद 

36. संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार किसे नियुक्त किया गया था ?

  1. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर
  2. के०टी०शाह
  3. बी०एन०राव
  4. ए०के०अय्यर

Answer : बी०एन०राव

37. संविधान सभा के चुने हुए स्थाई अध्यक्ष कौन थे ? 

  1. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर 
  2. सच्चिदानंद सिन्हा
  3. डाॅ०राजेन्द्र प्रसाद
  4. एस०राधाकृष्णन

Answer : डाॅ०राजेन्द्र प्रसाद

38. निम्नलिखित मैं से कौन संविधान सभा का सदस्य नहीं था ? 

  1. के०एम०मुंशी
  2. एन०गोपालस्वामी आयंगार
  3. एच०एच०बेग 
  4. टी०टी०कृष्णमाचारी 

Answer : एच०एच०बेग

39. संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा में कितनी समितियां नियुक्त की थी? 

  1. 12 
  2. 13
  3. 16 

Answer : 13

40. संविधान सभा के प्रारूप (मसविदा) समिति की नियुक्ति कब की गई ? 

  1. 29 अप्रैल,1947 
  2. 11 जून,1947 
  3. 29 अगस्त,1947 
  4. 16 दिसंबर,1947 

Answer : 29 अगस्त,1947 

41. भारतीय संविधान सभा की प्रारूप (मसविदा) समिति के अध्यक्ष थे –

  1. डॉ०राजेंद्र प्रसाद 
  2. जवाहरलाल नेहरु 
  3. डॉ०बी आर०अम्बेडकर 
  4. पुरुषोत्तम दास टंडन

Answer : डॉ०बी आर०अम्बेडकर 

42. संविधान सभा की प्रारूप(मसविदा) समिति में सदस्यों की संख्या कितनी थी? 

  1. 5
  2. 11 

Answer : 7

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

43. निम्नलिखित में से कौन संविधान सभा द्वारा गठित प्रारूप (मसविदा) समिति का सदस्य नहीं था ? 

  1. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर 
  2. डी०पी०खेतान 
  3. सरदार पटेल 
  4. के०एम०मुंशी 

Answer : सरदार पटेल 

44. निम्नलिखित में से कौन प्रारूप (मसविदा) समिति का सदस्य नहीं था ? 

  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. मो०सदाउल्लाह
  3. के०एम०मुंशी 
  4. गोपालस्वामी आयंगर 

Answer : जवाहरलाल नेहरू

45. संविधान की प्रारूप (मसविदा) समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा था? 

  1. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर 
  2. बी०एन०राव
  3. महात्मा गांधी 
  4. जवाहरलाल नेहरू 

Answer : जवाहरलाल नेहरू

46. संविधान सभा में सभी निर्णय किस आधार पर लिए गए ? 

  1. एकता और अखंडता
  2. बहुमत 
  3. सर्वसम्मति 
  4. सहमति और समायोजना 

Answer : सहमति और समायोजना 

47. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया ? 

  1. सच्चिदानंद सिंहा 
  2. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर 
  3. जवाहरलाल नेहरू
  4. आचार्य०जे०बी०कृपलानी 

Answer : जवाहरलाल नेहरू

48. भारतीय संविधान सभा की संघीय शक्ति समिति के अध्यक्ष कौन थे ? 

  1. सरदार पटेल 
  2. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर 
  3. अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर 
  4. पं०जवाहरलाल नेहरू 

Answer : जवाहरलाल नेहरू

49. भारतीय संविधान को अपनाया गया-

  1. संविधान सभा द्वारा 
  2. गवर्नर जनरल द्वारा 
  3. ब्रिटिश संसद द्वारा 
  4. भारतीय संसद द्वारा 

Answer : संविधान सभा द्वारा 

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

50. भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था –

  1. जनवरी 22,1946 
  2. 22 जनवरी,1947 
  3. जनवरी 20,1947
  4. जुलाई 26,1946 

Answer : 22 जनवरी,1947 

51. संविधान निर्मात्री सभा में झण्डा समिति के अध्यक्ष थे –

  1. जे०बी०कृपलानी 
  2. के०एम०मुंशी
  3. डॉ०बी०आर० अम्बेडकर
  4. जवाहरलाल नेहरू

Answer : जे०बी०कृपलानी 

52. राष्ट्रीय झण्डे की अभिकल्पना को भारत की संविधान सभा में ग्रहण किया गया था –

  1. जुलाई,1948 में 
  2. जुलाई,1950 में 
  3. जुलाई,1947 में 
  4. अगस्त,1947 में 

Answer : जुलाई,1947 में 

53. भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की रूपरेखा को अंगीकार किया –

  1. 23 अगस्त,1947 
  2. 13 सितम्बर,1947 
  3. 15 अगस्त,1947
  4. 22 जुलाई,1947 

Answer : 22 जुलाई,1947 

54. संविधान सभा ने संविधान को अंतिम रूप से किस दिन पारित किया ? 

  1. 15 अगस्त,1947
  2. 15 अगस्त,1948
  3. 26 नवम्बर,949 
  4. 26 जनवरी,1950 

Answer : 26 नवम्बर,949 

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

55. संविधान सभा अन्तिम रूप से किस दिन आखिरी बार मिली ? 

  1. 26 नवम्बर,1949
  2. 5 दिसम्बर,1949
  3. 24 जनवरी,1950 
  4. 25 जनवरी,1950 

Answer : 24 जनवरी,1950 

56. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किया? 

  1. 262 
  2. 284 
  3. 287 
  4. 289 

Answer : 284

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

57. संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियां थी? 

  1. 375 अनुच्छेद,7 अनुसूचियां 
  2. 387अनुच्छेद,7 अनुसूचियां
  3. 395 अनुच्छेद,8 अनुसूचियां
  4. 395 अनुच्छेद,10 अनुसूचियां

Answer : 395 अनुच्छेद,8 अनुसूचियां

58. संपूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ? 

  1. 2 वर्ष 7 माह 23 दिन 
  2. 2 वर्ष 11 माह18 दिन 
  3. 2 वर्ष 11 माह 14 दिन 
  4. 2 वर्ष 11 माह 23 दिन 

Answer : 2 वर्ष 11 माह18 दिन 

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

59. किस दिन से संविधान सभा अन्तर्कालीन संसद के रूप में आविर्भा हुआ ? 

  1. 24 जनवरी,1950 
  2. 25 जनवरी,1950 
  3. 26 जनवरी,1950 
  4. 18 फरवरी,1950

Answer : 26 जनवरी,1950 

60. भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को-

  1. ब्रिटिश संसद द्वारा नामित किया गया
  2. गवर्नर जनरल द्वारा नामित किया गया 
  3. विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया 
  4. भारतीय राष्ट्रीय काॅंग्रेस और मुस्लिम लीग द्वारा चुना गया

Answer : विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया 

61. भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार निम्नलिखित में से सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया ? 

  1. स्वराज पार्टी ने 1924 में
  2. काॅंग्रेस पार्टी ने 1936 में 
  3. मुस्लिम लीग ने 1942 में
  4. सर्वदल सम्मेलन ने 1946 में 

Answer : स्वराज पार्टी ने 1924 में

62. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है ? 

  1. वर्ष 1946 में प्रांतीय सभाओं द्वारा भारत की संविधान सभा चुनी गई 
  2. जवाहरलाल नेहरू, एस. ए. जिन्ना और सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की संविधान सभा के सदस्य थे
  3. भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन जनवरी,1947 में हुआ
  4. भारत का संविधान 26 जनवरी,1950 को अंगीकृत किया गया

Answer : महात्मा गांधी

63. निम्नलिखित में से संविधान सभा के बारे में गलत कथन कौन-सा है?

  1. इसने बड़ी संख्या में समितियों की मदद से काम किया,उनमें से प्रारूप समिति सबसे महत्वपूर्ण थी 
  2. अल्पसंख्यक समुदाय जैसे, ईसाई,एंग्लो इंडियन और पारसियों कों संविधान सभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया
  3. इसका निर्वाचक सर्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर किया गया
  4. इसकी चुनाव प्रक्रिया, 1935 के अधिनियम के 6ठे अनुसूची पर आधारित थी, कर संपत्ति और शैक्षिक योग्यता के कारण मताधिकार सीमित कर दिया गया है

Answer : इसका निर्वाचक सर्वभौम वयस्क मताधिकार के आधार पर किया गया

64. भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी 

  1. डॉ०राजेंद्र प्रसाद
  2. पं०जवाहर लाल नेहरू 
  3. डॉ०बी०आर०अम्बेडकर 
  4. डॉ०सच्चिदानंद सिन्हा 

Answer : डॉ०सच्चिदानंद सिन्हा 

65. भारत के संविधान का निर्माता किसे माना जाता है ? 

  1. महात्मा गांधी 
  2. बी.आर.अम्बेडकर 
  3. जवाहरलाल नेहरू
  4. बी.एन.राव

Answer : बी.आर.अम्बेडकर 

66. संविधान पांडूलेखन समिति का निम्नलिखित में से कौन सदस्य नहीं था ? 

  1. मोहम्मद सादुल्लाह
  2. के.एम.मुंशी
  3. ए. के.अय्यर
  4. जवाहरलाल नेहरू

Answer : जवाहरलाल नेहरू

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

67. भारत का संविधान लागू हुआ था –

  1. 26 जनवरी,1950 को
  2. 26 जनवरी,1952 को 
  3. 15 अगस्त,1948 को 
  4. 26 नवम्बर,949 को

Answer : 26 जनवरी,1950 को

68. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए लिया गय  क्योंकि ?

  1. कांग्रेस ने तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया था
  2.  इस तिथि को 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था 
  3. यह दिन एक शुभ दिन था 
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer : कांग्रेस ने तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया था

Also Read : Khan Polity GK Polity GK MCQ

1 thought on “Best 50+Khan Sir Polity GK,भारतीय संविधान सभा”

Leave a Comment

क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है।