UP TGT Paper Download 2024 | UP TGT Paper Pattern Pdf 

UP TGT PAPER DOWNLOAD, UP TGT PAPER PDF, , UP TGT PAPER PATTERN, UP TGT PHYSICS PAPER, UP TGT Exam Date

✅आज हम UP TGT Exam Question Paper को हल करेंगे, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा TGT/ PGT/LT Grade  की परीक्षा समय-समय पर आयोजित की जाती है

UP TGT Question Paper List  

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2016-

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2011-

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2013- 

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2010-

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2009. 

■प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2005- 

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, (निरस्त) 2004—-

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2004- 

■ प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) चयन परीक्षा, 2003.

TGT का फुल फॉर्म क्या होता है

TGT का फुल फॉर्म ट्रेड ग्रेजुएट टीचर / प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक / Trained Graduate Teacher होता है

UP TGT Science Exam Pattern

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड TGT / PGT प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक / प्रवक्ता  की भर्ती का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित TGT विज्ञान पाठ्यक्रम में भौतिकी तथा रसायन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं,  कुल प्रश्नों की संख्या 125 होती है और प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित होते हैं और कोई भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित TGT विज्ञान भौतिक एवं  रसायन का पाठ्यक्रम Syllabus इस प्रकार है  

\
UP TGT PAPE E EXAM
UP TGT PAPE E EXAM

UP TGT विज्ञान पाठ्यक्रम Science Syllabus Details- 

TGT Physics Important Topic/Units:  

  • विमा एवं मापन, 
  • गति एवं बल, 
  • ऊष्मा, प्रकाश, 
  • विद्युत, 
  • आधुनिक भौतिकी

UP TGT Science भौतिकी Physics Full Details Syllabus

विमा एवं मापन – एस.आई. पद्धति में मूल मात्रक व्युत्पन्न मात्रक, इकाईयों का एक पद्धति से दूरी पद्धति में परिवर्तन, विमीय विधि से समीकरणों का सत्यापन, अदिश एवं सदिश राशियाँ।

गति एवं बल– सापेक्षिक गति, न्यूटन का सापेक्षिक गति का सिद्धान्त विस्थापन, चाल एवं वेग, रेखीय गति, कोणीय गति और उसका संबंध, सरल रेखीय गति सतत् एवं विभिन्न गतियाँ, जागत्व का सिद्धान्त, बल त्वरण, गति के समीकरण, स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा रेखी 

  • संवेग एवं कोणीय संवेग, ऊर्जा एवं संवेग का संरक्षण, स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा का एक दूसरे में परिवर्तन,
  • गुरुत्वीय एवं जड़त्वीय द्रव्यमान, न्यूटन के गति के नियम, क्रिया एवं प्रतिक्रिया, घूर्णन गति, बलयुग्म, क्षद्मबल, अपकेन्द्रिय एवं अभिकेन्द्रियबल, 
  • कोरियलिस बल न्यूटन गुरुत्व का नियम, केपलर का नियम, प्रक्षेप्य की गति, उपग्रहीय गति भूस्थिर उपग्रह 
  • पलायन वेग, गुरुत्वीय त्वरण, ऊँचाई, गहराई, भूसतह एवं भूगति के अनुसार “जी” में परिवर्तन सरल आवर्त गति और उनका लाक्षणिक गुण, 
  • सरल लोलक, संरक्षित एवं असंरक्षित बल प्रयानयनबल, आवर्तकाल को प्रभावित करने वाले कारक, त्वरण एवं बिना त्वरण वाले फ्रेम (लिफ्ट) भारहीनता की अवस्था।

ऊष्मा – ऊष्मा एवं तापमान की संकल्पना, एक पैमाने से दूसरे पैमाने में तापरूपान्तरण का मापन, तापमान का परम ताप, तापीय साम्य 

  • ठोसों में प्रसार, रेखिक, बाह्य एवं धनाकार एवं सरल रेखी बहाव से उनके संबंध, आक्सोद्राविक ठोस, ऊष्मा चाल, साम्य अवस्था ताप प्रवणता, 
  • अच्छे एवं बुरे चालक, ऊष्मा का संवहन, संवहन धारा, मायासी, एवं वास्तविक प्रसार, ऊष्मा का विकिरण, उत्सर्जकता, अवशोषकता, 
  • किरचॉफ के नियम, कृष्ठीका, बीन्स का विस्थापन का नियम, 
  • कृष्णिका से विकिरण का प्लांक का नियम, विद्युत चुम्बकीय तरंगों के रूप में विकिरण, दाब एवं ऊर्जा घनत्व न्यूटन का शीतलन का नियम विकिरण संशोधन, 
  • स्टीफन का नियम, ताप सामर्थ्य, ऊष्मा का जल तुल्यांक ठोसो द्रवों एवं गैसों के विशिष्ट ऊष्मा, मेयर का सम्बन्ध एक परमाणुक, 
  • द्विपरमाणुक एवं त्रिपरमाणुक  गैसों के लिए विशिष्ट ऊष्मा का अनुपात ऊष्मा का मापन, 
  • कैलोरीमीटर, अवस्था में परिवर्तन, आईना, 
  • हाइग्रोमीटर ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक, ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम ।

प्रकाश– गोलीय दर्पण एवं लेन्स, अपवर्तनांक, प्रतिबिम्ब का बनना, 

  • मानव की आँख, विपणन, अवर्णता, दूर एवं निकट दृष्टिदोष, स्पष्ट दृश्यता की न्यूनतम दूरी, 
  • व्यतिकरण विवर्तन तथा ध्रुवीकरण की मूल अवधारणायें।

विद्युत- सेल, प्राथमिक एवं द्वितीयक सेल, आंतरिक प्रतिरोध विद्युत वाहक बल इलेक्ट्रानिक एवं चालन धारायें, अनुगमन वेग, माध्ययुक्त पथ, विश्राम काल, 

  • ओम का नियम, श्रेणीक्रम एवं समान्तर क्रम में प्रतिरोध, धारा एवं विभवान्तर का मापन, 
  • गैल्वेनोमीटर का अमीटर एवं वोल्टमीटर में परिवर्तन, प्रतिरोध का मापन, 
  • व्हीट स्टोन सेतु पोस्ट आफिस बाक्स मीटर सेतु, ए.सी. एवं डी.सी. धाराओं में भेद, ट्रान्सफार्मर, चोक मीटर एवं जेनरेटर ।

आधुनिक भौतिकी – परमाणु की संरचना, परमाणु का वेक्टर माडल, बोर का हाइड्रोजन परमाणु सिद्धान्त, परमाणु ऊर्जा की मूल संकल्पना, 

  • संलयन, विखण्डन, किरणों का निर्माण, प्रकाश वैद्युत प्रभाव, पी. एन. संधि, प्रबंधक की मूल संकल्पना ।

(ब) रसायन विज्ञान 

UP TGT Chemistry Important Topic/Units:  

  • द्रव्य, 
  • रासायनिक संयोग के नियम, 
  • पदार्थ की संरचना, 
  • परमाणु संरचना, 
  • डीनाग्ली समीकरण, 
  • हाईजेनन वर्ग, 
  • रेडियो सक्रियता, 
  • रासायनिक आबंधन, 
  • रासायनिक अभिक्रियायें, 
  • वैद्युत रासायनिक सेल, 
  • तत्वों का आवर्त वर्गीकरण, 
  • सामान्य कार्बनिक रसायन, 
  • समावयता, 
  • निम्न कार्बनिक यौगिकों के बनाने की विधियाँ एवं उनके गुण

UP TGT Science (Chemistry) Full Details Syllabus: 

द्रव्य- प्रकृति एवं व्यवहार द्रव्य के प्रकार, तत्व एवं उनका वर्गीकरण (धातु एवं अधातु) 

  • यौगिक एवं उनके मिश्रण।

रासायनिक संयोग के नियम- स्थिर, अपवर्त्य एवं व्युत्क्रम अनुपात का नियम,

  • गैलुसक का गैसीय आयतन संबंधी नियम, मिशरलिक का समाकृतित्व का नियम ।

पदार्थ की संरचना– डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त, परमाणु, 

  • अणु एवं उनके अभिलक्षण।

परमाणु संरचना – इलेक्ट्रान प्रोटान तथा न्यूट्रान की खोज रदरफोर्ड का अल्फा किरण प्रकीर्णन प्रयोग तथा नाभिक की खोज। 

  • रदरफोर्ड, बोहर एवं समरफील्ड के परमाणु मॉडल । क्वांटम संख्याएँ, आधुनिक परमाणु सिद्धान्त ।।

डीनाग्ली समीकरण, हाईजेनन वर्ग– अनिश्चितता सिद्धान्त एस.पी. तथा डी. कक्षकों की आकृति आफबाट सिद्धान्त, 

  • हुण्ड के नियम एवं पाउली के अपवर्जन सिद्धान्त के आधार पर तत्वों का इलेक्ट्रानिक विन्यास। 

रेडियो सक्रियता –  रेडियो सक्रियता की खोज, रेडियो सक्रिया किरणं एवं उनके गुण, अर्द्धायु काल एवं औसत आयु, 

  • रेडियो सक्रिय अक्षय के नियम, नाभिकीय विखण्डन एवं संलयन, कृत्रिम रेडियो सक्रियता समस्थानिक, सम्भारी एवं समन्यूटानिक।

रासायनिक आबंधन– संयोजकता की मूल अवधारणा, इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त, अष्टक नियम, अष्टक नियम के अपवाद, वैद्युतसंयोजी, सहसंयोजी एवं उप सहसंयोजी आबंध 

  • आयनिक सहसंयोजी एवं उप सहसंयोजी यौगिक के अभिलक्षण 
  • ध्रुवण एवं फजान नियम, अक्रिय युग्म प्रभाव सह संयोजकता का संयोजकता आबंध सिद्धान्त (हाइड्रोजन अणु के लिए) संकरण तथा एस.पी.एस.पी. 2 एवं एस.पी. 3 संकर कक्षकों की आकृति । 

रासायनिक अभिक्रियायें – संकेत / प्रतीक आयन एवं सूत्र रासायनिक अभिक्रियाओं की रासायनिक समीकरणों द्वारा प्रस्तुति। भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन एवं उनमें अंतर 

  • रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार विस्थापन, योगात्मक, वियोजन, अपघटन, द्विअपघटन, मंद तीव्र, 
  • ऊष्माक्षेपी, उल्फाशोषी एवं उत्प्रेरित अभिक्रियायें।

वैद्युत रासायनिक सेल-वोल्टाइक सेल एवं इसके कार्य की क्रिया विधि। शुष्क सेल, लेड भंडारण बैट्री, उत्क्रमणीय सेल, 

  • इलेक्ट्रोड विभव, 
  • नर्न्स्ट समीकरण एवं इसके अनुप्रयोग।

तत्वों का आवर्त वर्गीकरण– मेन्डलीफ का आवर्ती वर्गीकरण एवं इसका आधार, मेंडलीफ आवर्त सारणी के गुण एवं दोष, 

  • आवर्त सारणी का परिवर्तित रूप एवं इसके महत्वपूर्ण लक्षण, तत्वों के आवर्ती गुण (परमाणु एवं आयनिक त्रिज्याएँ आयनन विभव, 
  • इलेक्ट्रान बंधुता तथा विद्युत ऋणात्मक) वर्गों एवं आवर्ती में आवर्तन गुणों का परिवर्तन 
  • एस. तथा पी. ब्लाक तत्वों के सामान्य गुण प्रथम पंक्ति के संक्रमण तत्वों (3 डी ब्लाक के तत्वों) के गुणों की उनके इलेक्ट्रानिक्स विन्यास, 
  • आक्सीकरण अवस्था, रंग चुम्बकीय गुण एवं जटिल यौगिकों के निर्माण के संदर्भ में विवेचना।

सामान्य कार्बनिक रसायन– प्रेरणिक, इलेक्ट्रोरिक तथा मेसोमेरिक प्रभाव अतिसंयुग्मन, अनुनाद एवं उनके अनुप्रयोग, इलेक्ट्रान स्नेही एवं नाभिक स्नेही अभिकर्मक मुक्तमूलक, 

  • कार्बोकटायन एवं कोबीएनायन हाईड्रोजन आबंधन एवं इसके प्रभाव
  • कार्बनिक यौगिक का वर्गीकरण एवं उनका नामकरण।

समावयता—संरचनात्मक एवं त्रिविम समावयता, कार्बनिक अभिक्रियाओं की क्रियाविधि की अवधारणा 

  • सरल प्रतिस्थापना, योगात्मक एवं निराकरण 
  • अभिक्रियाओं की क्रियाविधि ।

निम्न कार्बनिक यौगिकों के बनाने की विधियाँ एवं उनके गुण-एल्केन, एल्कीन, एल्काइन, एलिकलहैलाइड, 

  • कीटेन, एसिड एवं उनके व्युत्पन्न 
  • बेन्जीन, इसका निर्माण, गुण एवं संरचना ।

UP TGT Exam Question Paper  

1. 90 किग्रा पानी से कितना ऑक्सीजन प्राप्त किया जा सकता है-

(a) 80Kg

(b) 80g 

(c) 8.0kg

(d) 8.0g

✅Correct Answer- (a)

2. प्रवर्धक यंत्र है 

(a) डायोड.  

(b) ट्रांजिस्टर

(c) प्रतिरोध

(d) संधारित्र

✅Correct Answer(b)  प्रवर्धक वह यंत्र है जो विद्युत धारा के विभव को प्रवर्धित करता है PNP या NPN ट्रॉजिस्टर का उपयोग प्रवर्धक के रूप में किया जाता है।

3. ओजोन ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं से मिलकर बनता है।

(a) 4. 

(b) 3 

(c) 2

(d) 1

✅Correct Answer(b)  ओजोन (O)) ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनता है। ओजोन ऑक्सीजन पर सूर्य की पराबैंगनी विकिरणों के प्रभाव से बनती है।

4.  अणु जो द्विध्रुव आघूर्ण प्रदर्शित नहीं करता है-

(a) NH3

(b) CHCI,

(c) H₂O 

(d) CCI4

✅Correct Answer- (d)  रेखीय, अणु समतल त्रिकोणीय अणु, वर्गाकार अणु और चतुष्फलकीय अणु में सभी ध्रुवीय बंध समान हो तो उनका द्विध्रुव आपूर्ण हमेशा 0 होता है। उदाहरण- CO2, BeF2, BeCl (रेखीय अणु) 

5.  टिंक्चर आयोडीन है

(a) I2. का जलीय विलयन 

(b) KI/I2, का जलीय KI में विलयन

(c) I2 का एल्कोहल में विलयन 

(d)  KI का जलीय विलयन

✅Correct Answer- (c) आयोडीन एविल एल्कोहल में घुलकर भूरे रंग का विलयन बनाती है जिसे आयोडीन टिन्चर कहते (tincture of (iodine) हैं।

6. परमाणु का प्रथम प्रारूप दिया था-

(a) नील्स बोर द्वारा.  

(b) अर्नेस्ट रदरफोर्ड द्वारा

(c) जे.जे. थॉमसन द्वारा   

(d) यूजीन गोल्डस्टीन द्वारा

✅Correct Answer- (c)  जे.जे. वामसन (J.J. Thomson) ने 1904 ई० में : परमाणु का प्रथम मॉडल प्रस्तुत किया। इसे थामसन का तरबूज भी कहते हैं। 

7.  अपवर्तन के नियम का प्रतिपादन किया था-

(a) मैक्सवेल ने 

(b) हाइगेन ने 

(c) न्यूटन ने 

(d) स्नेल ने

✅Correct Answer- (d) 

8. कार्बन परमाणु का मेथेन में संकरण क्या है?

(a) sp 

(b) sp²

(c) sp³

(d) dsp²

✅Correct Answer- (c)

9.  निम्न में से कौन एक रेखीय अणु है?

(a) H₂O 

(b) SO 

(c) CO2.

(d) His

✅Correct Answer- (c)  CO2 अणु एक रेखीय होती है जबकि सभी अणु V- आकार (Bent structure) की होती है। CO2, अणु की आकृति रेखीय होने के कारण इसमें Sp संकरण पाया जाता है।

10. एक किग्राभार बराबर होता है-

(a) 9.8 न्यूटन 

(b) 1.0 न्यूटन

(c) 980 न्यूटन 

(d) 98 न्यूटन

✅Correct Answer- (a)  1 किलोग्राम भार = 1×9.8 = 9.8 न्यूटन [w = mg से]

11.  एक ऐसा धातु जिसमें लोहा भी तैर सकता है-

(a) सोडियम  

(b) मैग्नीशियम 

(c) मैंगनीज  

(d) पारा

✅Correct Answer- (d)  आयरन को पारा में डालने पर आयरन तैरने लगता है। क्योंकि पारा का घनत्व लोहे से ज्यादा होता है।

12.  पृथ्वी की सतह पर सर्वाधिक उपलब्ध तत्व है-

(a) सिलिकॉन. 

(b) एल्यूमिनियम

(c) ऑक्सीजन 

(d) आयरन

✅Correct Answer- (c)  पृथ्वी की सतह पर सर्वाधिक मात्रा में तत्व O2 > Si>Al>Fe>CuAg>Au] पाये जाते हैं। लेकिन ऑक्सीजन (O2) सबसे अधिक मात्रा में ( 49.1%) पाया जाता है।

13.  f- उप-सेल में इलेक्ट्रॉन की अधिकतम संख्या है-

(a) 14

(b) 6 

(c) 10

(d) 2

✅Correct Answer- (a)  f-उप-सेल में सात (7) ऑर्बिटल होते हैं। इन ऑर्बिटलों में अधिकतम 14 इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।

14. 14 इलेक्ट्रॉन एक मीटर तुल्य है-

(a) 10^10 A°

(b) 10⁹ A° 

(c) 10⁸ A° 

(d), 10⁵ A°

✅Correct Answer- (a)

15. यदि [A(NH3)6]CI3, की प्रभावी परमाणु संख्या (EAN) 33 है तो (A) की परमाणु संख्या होगी-

(a) 23 

(b) 27

(c) 24 

(d) 29. 

✅Correct Answer- (c)

16. सर्वाधिक वैद्युतऋणात्मक तत्व की बाहूयतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास होता है

(a) ns²np³ 

(b) ns²np⁴

(c) ns²np⁵

(d) ns²np⁶

✅Correct Answer- (c)  : ns². np⁵F (फ्लोरीन) की इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है। यह मेण्डलीफ की आवर्तसारणी के P- ब्लाक में वर्ग VII A में पाये जाते हैं। ज्ञात तत्वों में F फ्लोरीन की विद्युत ऋणात्मक सबसे उच्च होती है।

17.  जब पानी जमता है तो उसके अणुओं के बीच की दूरी

(a) घटती है.  

(b) बढ़ती है।

(c) अपरिवर्तित रहती है।  

(d) शून्य हो जाती है।

✅Correct Answer- (b) जब पानी जमता है तो उसके अणुओं के बीच की दूरी बढ़ जाती है। पानी का अधिकतम घनत्व 4°C पर होता है।

18. नाइट्रोजन अणु में है-

(a) 1 सिगमा और 1 पाई बन्ध.  

(b) 2 सिगमा और 2 पाई बन्ध.  

(c) 1 सिगमा और 2 पाई बन्ध.  

(d) 2 सिगमा और 1 पाई बन्ध.  

✅Correct Answer- (c)  नाइट्रोजन अणु 1 सिग्मा तथा दो पाई बन्ध रखते हैं। 

19.  ऐसीटोन को ब्लीचिंग पाउडर के साथ मिलाया जाता है। तो मिलता है-

(a) क्लोरोफार्म

(b) ऐसीटेल्डिहाइड 

(c) ऐथनॉल 

(d) फॉसजीन

✅Correct Answer- (a)

20.  प्लांक की परिकल्पना के अनुसार, ऊर्जा का उत्सर्जन अथवा अवशोषण होता है-

(a) संतत 

(b) असंतत hv के बहुपूर्णांक में विभाजित

(c)  केवल hv

(d)  शून्य

✅Correct Answer- (b)

 21. चाल समय ग्राफ का ढाल प्रदर्शित करता है

(a) चली गयी दूरी 

(b) वेग

(c) त्वरण 

(d) विस्थापन

✅Correct Answer- (c)  

22.  अल्फा कण का आवेश प्रोटान के आवेश का होता है-

(a) चार गुना 

(b) दो गुना 

(c) तीन गुना

(d)  बराबर

✅Correct Answer- (b)

20.  निम्नलिखित आयनों में किसका व्यास सबसे कम है।

(a) O²–

(b) Na+

(c) F–

(d) Al³+

✅Correct Answer- (d)  आवर्त सारणी में बायें से दायें जाने पर आकार घटता है। क्योंकि प्रभावी नाभिकीय आवेश बढ़ता है। आवर्त सारणी में ऊपर से नीचे आने पर अकार बढ़ता है क्योंकि कक्षों की संo बढ़ती है। 

24. Baking soda is पाक सोडा है 

(a) Na2CO3.10H2O   

(b) Na2CO3 

(c) NaSO4.10H2O 

(d) NaHCO3

उत्तर-(d)  NaHCO3 को बेकिंग सोडा कहते हैं। 

25. पी. एन. संधि डायोड बना होता है :

(a) अर्द्धचालक 

(b) कुचालक

(c) चालक 

(d)  इनमें से कोई नहीं 

✅Correct Answer- (a) :P-N संधि डायोड अर्द्धचालक से बनाया जाता है 

26.  पोटैशियम डाईक्रोमेट को KCI के साथ मान्द्र H2SO4 में गर्म करने पर बनने वाले गहरे लाल रंग के द्रव का सूत्र है:

(a) CrCl3

(b) CrO2Cl2

(c) CrO3

(d) Cr2(SO)4

✅Correct Answer- (b)

27.  यदि एक बन्दर के लिए पृथ्वी सतह से पलायन वेग 11.2kms-1 है तो हाथी के लिए पलायन वेग होगा :

(a) 11.2 kms-1 से कम 

(b) 11.2 kms-1 से अधिक

(c) 11.2 kms-1″ के बराबर 

(d)  इनमें से कोई नहीं

✅Correct Answer- (c)  पृथ्वी सतह पर पलायन वेग का मान 11.2 kms” ही होगा। चूंकि पलायन वेग वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है, यह गुरुत्वीय त्वरण तथा पृथ्वी की त्रिज्या पर निर्भर करता है। अतः बंदर या हाथी किसी के लिए भी पृथ्वी का पलायन वेग 11.2 किमी./से. ही होगा।

28. 2- ऐसीटोक्सी बेंजोइक अम्ल कहलाता है- 

(a) ऐंटीसेप्टिक 

(b) ऐस्त्रीन

(c) ऐंटीबायोटिक. 

(d)  मारडेन्ट डाई

✅Correct Answer- (b) 2- ऐसीटोक्सी बेंजोइक अम्ल को एस्प्रिन कहते हैं। सैलिसिलिक अम्ल को ऐसीटिल क्लोराइड के साथ अभिक्रिया कराने पर एस्प्रिन बनता है। ऐस्पिरिन का उपयोग औषधि (दर्दनाशक) के रूप में होता है।

29.  आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा निर्भर करती है केवलः

(a) दाब पर  

(b) ताप पर

(c) आयतन पर 

(d) अणुओं के आकार पर

✅Correct Answer- (b)  आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा ताप पर निर्भर करती है। U = f(T)

30.  गतिमान वस्तु का जड़त्व निर्भर करता है– 

(a) संवेग. 

(b) चाल

(c) द्रव्यमान 

(d) आकार

✅Correct Answer- (c)  किसी पिण्ड का जड़त्व उस पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर करता है अर्थात अधिक द्रव्यमान वाले पिण्ड का जड़त्व अधिक तथा कम द्रव्यमान वाले पिण्ड का जड़त्व कम होगा। न्यूटन के गति के प्रथम नियम में वस्तु में उत्पन्न जड़त्व की व्याख्या की गयी है।

31. आयनिक यौगिक में Na2Cr₂O7 क्रोमियम ऑक्सीकरण संख्या क्या है:

(a) 2. 

(b) 6

(c) 7. 

(d) 12

✅Correct Answer- (b) 

32. रेड लेड है:

(a) PbO

(b) PbO2  

(c) Pb3O4

(d) Pb2O3

उत्तर-(c) : ट्राइप्लम्बिक टेट्राऑक्साइड (Ph3O4) को लाल लेड कहा जाता है। इसका उपयोग पेन्ट बनाने में काँच तथा लाललेड सीमेन्ट निर्माण में होता है। 

33.  एस. आई. पद्धति में गुरुत्वाकर्षण नियतांक का मात्रक है:

(a) Nm²Kg-1 

(b) Nm-1kg-2

(c) Nm-1 

(d) Nm-2

✅Correct Answer- (b) G का मात्रक = न्यूटन.मी²/Kg²

34.  निम्न में से कौन सी वैद्युत चुम्बकीय तरंगे नहीं है : 

(a) गामा किरणें

(b) बीटा किरणें

(c) उष्मीय तरंगें 

(d) x- किरणें

✅Correct Answer- (b)  बीटा- किरणें वैयुत चुम्बकीय तरंगे नहीं होती है।

35.  एक न्यूटन कितने डाइन के बराबर है:

(a) 10³

(b) 10⁴

(c) 10⁵

(d) 10⁶

✅Correct Answer- (c)

36.  किस तत्व की इलेक्ट्रॉन बन्धुता का मान अधिकतम है:

(a) F

(b) Cl

(c) Br

(d) I

✅Correct Answer- (b)  वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर इलेक्ट्रॉन बन्धुता घटती है। परन्तु CI की इलेक्ट्रॉन बन्धुता F से अधिक है। इसका कारण यह है कि F- परमाणु की त्रिज्या बहुत छोटी और इलेक्ट्रॉन घनत्व अधिक है। 

37. एक मिसाइल पलायन वेग से कम वेग से छोड़ी गयी है। इसकी गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग है:

(a)  धनात्मक 

(b)  ऋणात्मक

(c)  शून्य

(d)  इनमें से कोई नहीं

✅Correct Answer- (b)

38.  पृथ्वी की सतह पर एक वस्तु का भार 10N है। चन्द्रमा की सतह पर उसी वस्तु का भार क्या होगा?

(a) 3.33N 

(b) 2.50N 

(c) 2 ON

(d) 1.67N

✅Correct Answer- (d)

39. समान परासरणी दाब वाले दो विलयनों को कहा जाता है :

(a) नार्मल विलयन

(b) आइसोटानिक विलयन

(c) हाइपोटानिक विलयन 

(d) हाइपरटानिक विलयन

✅Correct Answer- (b)– ऐसे विलयन जो समान ताप पर समान परासरण दाब रखते है उसे समपरासरी विलयन (Isotonic Solution) कहते है। 

40.  निम्न में से कौन यौगिक ऑक्सीकरण के बाद बेन्जोइक अम्ल देता है

(a) क्लोरोफिनाल

(b) क्लोरोटालूइन

(c) क्लोरोबेन्जीन 

(d) बेन्जील क्लोराइड

✅Correct Answer- (d) जब बेन्जीलक्लोराइड को KMnO के साथ ऑक्सीकरण करते हैं  बेन्जोइक अम्ल बनता है। 

41.  किसी वस्तु पर कार्य करने वाला बल बराबर है- 

(a) संवेग के

(b) संवेग परिवर्तन के

(c) संवेग परिवर्तन की दर के

(d) आवेग के

✅Correct Answer- (c) न्यूटन के गति के दूसरे नियम से – संवेग परिवर्तन की दर लगाये गये बल के समानुपाती होता है और यह परिवर्तन उस दिशा में होता है, जिधर बल कार्य करता है। 

42.  अपने गलनांक पर बर्फ का पिघलना है :

(a) समदाबीय प्रक्रम 

(b) समतापीय प्रक्रम

(c) रुद्धोष्म प्रक्रम  

(d) समआयतनिक प्रक्रम

✅Correct Answer- (b)  बर्फ का गलनांक बिन्दु पर गलना समतापी प्रक्रम होता है

43. एक तार से Mg भार लटकाने पर, तार की लम्बाई में वृद्धि हो जाती है। इस प्रक्रिया में कृत कार्य होगा :

(a) Mgl

(b) 2.Mgl

(c) Mgl/2

(d) Zero

✅Correct Answer- (c)

44.  निम्न में से कौन यौगिक कास्टिक सोडा है :

(a) NaOH

(b) NaHCO3

(c) NaCl

(d) NaCO3

✅Correct Answer- (a) : सोडियम हाइड्राक्साइड (NaOH) को कास्टिक सोडा कहते हैं। सोडियम हाइड्राक्साइड को सोडा लाइम विधि द्वारा बनाया जाता है। इस विधि में सोडियम कार्बोनिट विलयन को बुझे हुए चूने के साथ गर्म करने पर सोडियम हाइड्राक्साइड तथा कैल्सियम कार्बोनेट बनते हैं। 

  • (1) इसका उपयोग प्रयोगशाला में एक अभिकर्मक के रूप में किया जाता है।
  • (2) इसका उपयोग प्रयोगशाला में विभिन्न अकार्बनिक यौगिकों तथा कार्बनिक यौगिकों के बनाने में किया जाता है।
  • (3) इसका उपयोग बहुत से उद्योगों में जैसे साबुन बनाने में कागज बनाने में, सिल्क तथा रेयान बनाने में पेट्रोलियम के शोधन में तथा रंजको को बनाने में किया जाता है।

45.  कोरंडम है 

(a) Cr2O3

(b) CaF2

(c) Al2O3

(d) SiO2

✅Correct Answer- (c)  Al2O3 को कोरन्डम कहते हैं। यह एल्युमिनियम का अयस्क है।

46. पोटैशियम ब्रोमाइड के विलयन से ब्रोमीन कौन यौगिक निकालेगा 

(a) I2

(b) CI2

(c) SO2

(d) HI

✅Correct Answer- (b)  पोटेशियम ब्रोमाइड को क्लोरीन के साथ अभिक्रिया कराने पर ब्रोमीन अवक्षेपित हो जाता है। 2KBr+Cl2 → 2KCI + Br2 ब्रोमीन इसलिये अवक्षेपित होता है क्योंकि उसकी अभिक्रियाशीलता कम होती है।

47.  वीन्स के विस्थापन नियम के अनुसार अधिकतम तरंगदैर्ध्य परम ताप के होता है

(a) अनुक्रमानुपाती

(b) मानुपाती 

(c) बराबर

(d) इनमें से कोई नहीं

✅Correct Answer- (b)  वीन्स के विस्थापन नियम से उष्मीय तरंगदैर्ध्य परम ताप के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

48. ‘m’ द्रव्यमान का एक पिण्ड ‘r’ त्रिज्या के वृत पर एक समान चाल ‘v’ से घूम रहा है। पिण्ड पर अभिकेन्द्र बल

(a) mv²/r

(b) mv²/r²

(c) mv/r²

(d) mv/r

✅Correct Answer- (a)  यदि कोई वस्तु वृत्ताकार पथ पर गतिशील हो तो वस्तु द्वारा पथ के केन्द्र की ओर एक बल लगाता है जिसे अभिकेन्द्र बल कहते हैं। 

49. किसी तारे का रंग द्योतक है इसके

(a) भार का

(b) आकार का 

(c) दूरी का

(d) ताप का

✅Correct Answer- (d)  किसी तारे का रंग उसके तापमान को निरूपित करता है। तारों में उत्पन्न प्रकाश उसके नाभिक में होने वाले नाभिकीय संलयन क्रिया का द्योतक है। उसमें हाइड्रोजन नाभिक मिलकर हीलियम नाभिक बनाते है तथा अत्यधिक ऊर्जा निकलती है।

50.”एक लटकते कालीन को डंडे से पीटने पर उससे धूल के कणों का बाहर निकलना यह प्रक्रिया उपयुक्त उदाहरण है:

(a) न्यूटन की गति के प्रथम नियम का

(b) न्यूटन की गति के द्वितीय नियम का

(c) न्यूटन की गति के तृतीय नियम का 

(d)  न्यूटन की गति के गुरुत्वाकर्षण नियम का 

✅Correct Answer- (a) : यह न्यूटन के प्रथम नियम अर्थात जड़त्व के नियम का उदाहरण है। जब कालीन को डंडे से पीटते हैं तो कालीन में कंपन उत्पन्न होता है जिससे उसमें स्थित धूल के कण जड़त्व के कारण बाहर की ओर आ जाते हैं। 

51. आवेग का विमीय सूत्र है

(a) [MLT-2]

(b) [ML²T-²] 

(e) [ML-¹T-²] 

(4) [MLT-¹]

✅Correct Answer- (d) 

Best of Luck..

Leave a Comment

क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है।