UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper, PET Exam, Preliminary Eligibility Test, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

PET Exam, Preliminary Eligibility Test : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित PET Exam प्रत्येक साल में एक बार आयोजित किया जाता है इस (PET Exam (प्रारंभिक परीक्षा) में  कुल प्रश्नों की संख्या 100  है और इन प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे समय का प्रावधान है, PET Exam में प्रत्येक  सही उत्तर के लिए 1 अंक (Marks) मिलेगा, और गलत उत्तर हेतु ¼ { Negative Marking) अंक की कटौती की जाएगी।

\
UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

1. सिन्धु घाटी की सभ्यता हड़प्पाकाल का इनमें से कौन सा नगर, तीन भागों में विभाजित था?  कम्प्यूटर ऑपरेटर (10.01.2020)

(a) लोयल

(b) मोहनजोदड़ा 

(c) कालीबंगा

(d) धोलावीरा

Ans. (d)

हड़प्पाकाल का पुरास्थल धौलवीरा गुजरात के ‘कच्छ के रण’ के मध्य स्थित द्वीप ‘खडीर’ में स्थित है। धौलावीरा तीन भागों में विभाजित था। नगर के महाप्रसाद वाले भाग के उत्तर में एक विस्तृत सम्पूर्ण एवं व्यापक समतल मैदान के अवशेष मिले हैं। इसके उत्तर में नगर का मध्यम भाग है जिसे ‘पुर’ की संज्ञा दी गयी थी। इसके पूर्व में नगर का तीसरा महत्वपूर्ण भाग स्थित है जिसे ‘निचला शहर’ या ‘अवम नगर’ कहा जाता है।

2. ‘मोहनजोदड़ो’ शब्द का अर्थ क्या है?  ग्राम विकास अधिकारी 23-12-2018 ( shift-I)

(a) पसंदीदा शहर

(b) माउंड ऑफ द डेड

(c) रहने की जगह

(d) एक बाजार क्षेत्र

Ans : (b )

सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी। इसमें मोहनजोदड़ो सिन्धु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख नगर था। मोहन जोदड़ों शब्द से अभिप्राय ‘मृतकों का टीला’ (Mound of the dead) होता है। सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त वृहत स्नानागार मोहनजोदड़ों नगर से ही प्राप्त हुआ था जिसके मध्य स्थित स्नानकुंड लगभग 7.01 मी. चौड़ा 11.88 मी. लम्बा तथा 2.43 मी. गहरा है। सिन्धु घाटी सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक है। यह लिपि दायें से बायें ओर को लिखी जाती थी।

3. सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में इनमें से कौन सा कथन सत्य है?  ग्राम विकास अधिकारी 23-12-2018 (Shift-I)

(a) सिंधु लोग कंपास का उत्पादन करने वाले पहले थे। (b) उन्होंने लकड़ी के बक्से में अनाज भण्डारित किया।

(c) सिंधु घाटी सभ्यता पंजाब, सिंध, बलुचिस्तान, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर करती है।

(d) सिंधु लोग कुत्तों, बिल्लियों और घोड़ों को बड़े पैमाने पर पालते थे।

Ans : (a)

कपास भारत की आदि फसल है जिसकी खेती बहुत ही बड़ी मात्रा में की जाती है यहाँ आर्यावर्त में ऋग्वैदिक काल से ही इसकी खेती की जाती रही है। सिंधु घाटी सभ्यता के हड़प्पा निवासी कपास के उत्पादन में संसार भर में प्रथम माने जाते थे। सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के उत्पादनों में से कपास सबसे प्रमुख था। सिंधु घाटी सभ्यता एक प्राचीन भारतीय नगरीय सभ्यता थी। सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों ने नगरों तथा घरों के विन्यास के लिए ‘ग्रिड’ पद्धति अपनाई थी।

4. हड़प्पा सभ्यता के एक हिस्से, लोथल की खुदाई की खोज किसने की थी ?  ग्राम विकास अधिकारी 22-12-2018 (shift-II)

(a) दया राम साहनी

(b) राखलदास बनर्जी 

(c) एसआर राव

(d) आरएस विष्ट

Ans : (C)

लोथल की खोज सन् 1957 में हुई, जिसकी खुदाई 1955 से 1960 के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological survey of India) द्वारा की गई थी। गुजरात स्थित लोथल की खुदाई वर्ष 1957 में एस. आर. राव द्वारा की गई थी। यह स्थान हड़प्पा सभ्यता का एक हिस्सा है। –

5. सिंधु सभ्यता में घोड़े की अस्थियों का अवशेष कहाँ मिला?  लोअर द्वितीय- 06-03-2016

(a) बनवाली

(b) चन्हूदड़ो

(c) सुत्कानडोर 

(d) सुरकोटदा 

Ans: (d)

सुरकोटडा या सुरकोटदा गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। जहाँ से घोड़े की अस्थियाँ तथा एक कब्रगाह के अवशेष प्राप्त हुए हैं। लोथल से घोड़ों की लघु मृण्मूर्तियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

Also Read : BED Paper MCQAlso Read : Khan sir Constitution Assembly संविधान सभा MCQ:  Also Read ; Best 50+संविधान की प्रस्तावना Khan Sir Polity GK Questions with AnswersAlso Read ; Best 34+संविधान की विशेषताएं, Khan Sir Polity GK MCQAlso Read : khan sir physics gk MCQ Also Read : Best 70+गुप्त काल Gupt kal MCQ Question

6. निम्नलिखित में से कौन सा सिन्धु घाटी की सभ्यता से सम्बन्धित स्थल नहीं है?  जूनियर इंजीनियर / तकनीकि 27-12-2015

(a) कालिबंगन 

(b) रोपड

(c) पाटलिपुत्र 

(d) लोथल

Ans. (c)

लोथल से प्राप्त वस्तुएँ युगल समाधि, पत्तन, घोड़े का अवशेष, धान की भूसी रोपड़ से प्राप्त वस्तुएं ताँबे की कुल्हाड़ी, मानव कंकाल के साथ कुत्ता। कालीबंगा जुते हुए खेत, | अग्निकुंड आदि सिन्धु प्रदेश से प्राप्त हुई हैं तथा पाटलिपुत्र में तृतीय बौद्ध सभा आयोजित की गई थी। जिसके अध्यक्ष मोगलिपुत तिस्स थे जो कि शासक अशोक से सम्बन्धित थे।

2. वैदिक संस्कृति

UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ
UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

7. ‘उपनयन समारोह’ से क्या तात्पर्य है? गन्ना पर्यवेक्षक 03-07-2016 (Paper-1) 

(a) बच्चे को एक औपचारिक नाम दिया जाता है।

(b) बच्चे को सूर्य और चन्द्र के औपचारिक दर्शन कराए जाते हैं। 

(c) बच्चे को पवित्र जनेऊ धारण कराया जाता है।

(d) बच्चे का विवाह किया जाता है।

Ans : (c)

उपनयन संस्कार को यज्ञोपवीत संस्कार के नाम से भी। जानते है, इसमें बच्चे को पवित्र जनेऊ धारण कराया जाता है। ‘प्राचीन समय से आज के समय में इस संस्कार का स्वरूप बिल्कुल बदल चुका है | पहले इस संस्कार को शुद्धिकरण संस्कार के रूप में जानते थे जिसके उपरान्त शिष्य गुरू के साथ आश्रम में रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे। इस संस्कार के उपरान्त बालकों को ‘द्विज’ कहा जाता था। पहले यह अनिवार्य नहीं था। परन्तु कर्मकाण्डों में इसे अनिवार्य कर दिया गया। तथा सामान्यतः विवाहपूर्व किया जाने लगा।

8. ‘सत्यमेव जयते’ महावाक्य कहाँ से उद्धृत है?  गन्ना पर्यवेक्षक 03-07-2016 (Paper-1 )

(a) शतपथ ब्राह्मण से 

(b) ईशोपनिषद से

(c) मुंडक उपनिषद से

(d) महाभारत से

Ans. (c)

‘सत्यमेव जयते’ मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है इसी उपनिषद् में यज्ञ की तुलना टूटी नाव से की गई है। मुण्डकोपनिषद, अथर्ववेद से संबंधित है। यह भारत का आदर्श वाक्य है। सत्यमेव जयते, भारतीय राज्य के उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सारनाथ में 250 ई. पूर्व मौर्य सम्राट द्वारा बनाये गये सिंह स्तम्भ के शिखर पर अंकित है।

9. वेदों के गद्य प्रकरण क्या कहलाते हैं?  कनिष्ठ सहायक 31-05-2015

(a) affer

(b) ब्राह्मण

(c) आरण्यक

(d) उपनिषद् 

Ans. (b)

वेद का पद्य भाग- ऋग्वेद, अथर्ववेद वेद का गद्य भाग- यजुर्वेद वेद का गायन भाग सामवेद आरण्यक (कर्मकाण्ड के पीछे उद्देश्य की विवेचना). संहिता (मंत्र भाग) ब्राह्मण (वेद ग्रंथ का गद्य में कर्मकाण्ड की विवेचना) उपनिषद (परमेश्वर, परमात्मा ब्रह्म और आत्मा के स्वभाव और संबंध का बहुत ही दार्शनिक और ज्ञानपूर्वक वर्णन)

10. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘ज्ञान’ के सिद्धान्त पर बल देता है?   स्टेनोग्राफर 26-07-2015

(a) योग दर्शन

(b) वेदान्त दर्शन

(c) सांख्य दर्शन

(d) उपनिषद

Ans (d)

उपनिषद हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण हुति है। ये वैदि वांग्मय के अभिन्न भाग है। इसमें परमेश्वर, परमात्मा ब्रह्म और के स्वभाव और संबंध का बहुत ही यर्शनिक और ज्ञानपूर्ण वर्णन किय गया है। दुनिया के कई दार्शनिक उपनिषद् को सबसे अच्छा ज्ञानकोश मानते हैं। ये संस्कृत से जुड़े हैं 17वीं सदी में दाराशिकोह ने उप का सरसी अनुवाद सिरें अकबर नाम से किया।

11. ऋग्वेद में निम्नलिखित में से किस देवता की सर्वाधिक महत्ता का वर्णन है?  स्टेनोग्राफर 26-07-2015

(a) वरुण 

(b) इंद्र

(c) अप्रि

(d) शिव

Ans (b)

ऋग्वेद प्राचीनतम वेद है, जिसमें 1028 सूक्त 10,462 ऋचायें है। ऋग्वेद के पढ़ने वाले ऋषियों को होतू कहते है। इसमें सर्वाधिक वर्णन इन्द्र का है, इन्द्र के लिए 250 तथा | अग्नि के लिए 200 सचाओं की रचना की गयी है।

12. प्राचीनतम वेद कौन-सा है?   कनिष्ठ सहायक 31-05-2015

(a) ऋग्वेद

(b) अथर्ववेद 

(c) यजुर्वेद

(d) सामवेद

Ans (a)

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

13. निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरातन ग्रंथ में अपराध और अपराधी का जिक्र आता है?  स्टेनोग्राफर 26-07-2015

(a) अर्थशास्त्र

(b) मनुस्मृति

(c) न्याय मीसांसा

(d) उपर्युक्त सभी

Ans (d)

अर्थशास्त्र, मनुस्मृति, न्यायमीमांसा, उपर्युक्त सभी ग्रंथों में अपराध और अपराधी का जिक्र आता है।

14. सतपथ ब्राह्मण और तंत्रिय ब्राह्मण के ब्राह्मण मूलपाठ हैं –  राजस्व लेखपाल 13-09-2015 (Morning)

(a) सामवेद 

(b) अथर्ववेद

(c) वेद

(d) यजुर्वेद

Ans: (d)

वेद और उनके ब्राह्मण निम्नलिखित है ऋग्वेद ऐतरेय ब्राह्मण, शांखायन या कौषीतकिय ब्राह्मण शुक्ल यजुर्वेद शतपथ ब्राह्मण कृष्ण यजुर्वेद तैत्तिरीय ब्राह्मण सामवेद पंचविश, षडविश, जैमिनीय ब्राह्मण अथर्ववेद गोपथ ब्राह्मण

15. ऋग्वेद में निहित गायत्री मन्त्र किस देवता को समर्पित है?   UDA/LDA 29-11-2015

(a) अग्नि

(c) इंद्र

(b) मारूत

(d) सावित्री

Ans: (d)

ऋग्वेद के तीसरे मंडल में निहित गायत्री मंत्र सविता (सावित्री) देवता को समर्पित है। इस मंडल की रचना विश्वामित्र ने वेद में कुल 10 मंडल है।

16. सर्वाधिक प्राचीन पुराण कौन सा है?   वन रक्षक-11-12-2015

(a) मत्स्य पुराण 

(b) विष्णु पुराण 

(c) नारद पुराण

(d) वामन पुराण

Ans : (a)

भारतीय ऐतिहासिक कथाओं का सबसे अच्छा उप विवरण पुराणों में मिलता है इनकी संख्या 18 है। जिनमें से पाँ वायु, विष्णु, ब्राह्मण, भागवत पुराण हैं। पुराणों में मत्स्य पुराण सबसे प्राचीन एवं प्रमाणिक है। 

17. निम्न में से कौन-सा उपवेद नहीं है?  लोअर तृतीय 26-06-2016

(a) धनुर्वेद

(b) राखशाख

(c) आयुर्वेद

 (d) योगवेद

Ans: (d)

धनुर्वेद, शस्त्रशास्त्र, आयुर्वेद उपवेद हैं जबकि योगवेद उपवेद नहीं है। धनुर्वेद युर्वेद का उपवेद आयुर्वेदा उपवेद है।

18. वैदिक देवता इन्द्र किसके देवता है?   जूनियर इंजीनियर/तकनीकी- 31-07-2016

(a) हवा के

(b) तूफान के

(c) वर्षा व चक्रवात के

(d) अग्नि के 

Ans (c)

ऋग्वैदिक लोग प्राकृतिक शक्तियों का मानवीकरण कर उसकी पूजा करते थे। देवों की पूजा की प्रधान विधि भी स्तुति पाठ करना एवं यज्ञ में बलि चढ़ाना। प्रारम्भ में आर्यों के प्रमुख देवता वरुण थे लेकिन ऋग्वेद के रचनाकाल तक इन्द्र सर्वप्रमुख देवता हो। गये। इन्द्र युद्ध का नेता, दुर्गों को तोड़ने वाला (पुरन्दर) तथा वर्षा व चक्रवात के देवता माने जाते हैं। ऋग्वेद में इन्द्र के लिए 250 ऋचाओं की रचना की गई है।

19. गौतम बुद्ध ने मैं धम्मचक्कप्पवत्तनसुत्त (धर्मचक्रप्रवर्तन सूत्र) का उपदेश दिया।    कनिष्ठ सहायक 31-08-2019

(a) कपिलवस्तु 

(b) लुम्बिनी 

(c) बोध गया

(d) सारनाथ

Ans : (d)

महात्मा गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश को धर्मचक्रप्रवर्तन कहा जाता है गौतमबुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (उ. प्र.) वाराणसी) में दिया था। सारनाथ को अन्य नाम ऋषिपत्तनम से भी जाना जाता है। गौतम बुद्ध ने अपना सर्वाधिक उपेदश कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिया था।

20. उस स्थान का नाम बताएँ जहाँ बौद्धों की मान्यता के अनुसार गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के बाद परिनिर्वाण प्राप्त किया?  राज्य मण्डी परिषद् 30-08-2019 (Shift-1)

(a) कौशाम्बी

(b) कुशीनगर

(c) बदायूँ

(d) चित्रकूट

Ans : (b)

बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ई. पू. में कुशीनारा (कुशीनगर) में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गयी, जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा जाता है।

Also Read : BED Paper MCQAlso Read : Khan sir Constitution Assembly संविधान सभा MCQ:  Also Read ; Best 50+संविधान की प्रस्तावना Khan Sir Polity GK Questions with AnswersAlso Read ; Best 34+संविधान की विशेषताएं, Khan Sir Polity GK MCQAlso Read : khan sir physics gk MCQ Also Read : Best 70+गुप्त काल Gupt kal MCQ Question

21. पाली में बौद्ध ग्रंथों को आमतौर पर त्रिपिटक, यानी ‘बीफोल्ड बास्केट’ कहा जाता है। इनमें से कौन सा त्रिपिटकों में से नहीं है?   ग्राम विकास अधिकारी 23-12-2018 shift-15)

(a) अभिधम्मपिटक

(b) शुभ पिटक

(c) उपसका पिटक

(d) विनयपिटक

Ans : (C)

बुद्ध ने कोई पुस्तक नहीं लिखी थी, इनके उपदेश मौखिक ही होते थे। बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके शिष्यों ने बुद्ध के उपदेशों का संग्रह त्रिपिटक में किया है। इसकी रचना पाली भाषा की गई है। त्रिपिटक में सुतपिटक (धर्म संबंधी चर्चा अभिधम्मपिटक (दार्शनिक विचारों का संकलन) और विनयपिटक (नीति संबंधी बातें) का उल्लेख हैं।

22. ‘त्रिपिटक’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?   जूनियर इंजीनियर/ तकनीकि 27-12-2015

(a) जैनियों से 

(b) बौद्धों से

(c) सिक्खों से

(d) हिन्दुओं से

Ans. (b)

उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें। 

23. भगवान बुद्ध की 200 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है?  स्टेनोग्राफर 26-07-2015

(a) कुशीनगर में

(b) सारनाथ में 

(c) वस्ती में

(d) बामियान में

Ans: (a)

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्व में सबसे ऊँची (200 feet) की भगवान बुद्ध की कांस्य प्रतिमा उनके परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

24. बुद्ध को महा परिनिर्वाण कहाँ प्राप्त हुआ था?  असिस्टेन्ट एकाउन्टेन्ट 22-11-2015

(a) बोध गया

(b) कुशीनगर 

(c) राजगृह

(d) वैशाली

Ans: (b)

गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे। इनके जीवन में घटित घटनाओं से सम्बन्धित स्थल निम्नवत हैं घटना स्थल लुम्बिनी (नेपाल) जन्म गृह त्याग (महाभिनिष्क्रमण) राजगृह बोधगया (बिहार) मृत्यु (महा (परिनिर्वाण) कुशीनगर

25. किस स्मारक से, गौतम बुद्ध ने दुनिया के लिए बौद्ध धर्म के अपने दिव्य ज्ञान का प्रचार किया था?   लोअर द्वितीय 15-07-2018

(a) हुमायूँ का मकबरा

(b) महत्वोधि मंदिर समूह

(c) कुतुब मीनार

(d) लाल किला परिसर 

Ans. (b)

महाबोधि मंदिर, बिहार के ‘गया’ जिले में स्थित है। | इसका निर्माण तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने करवाया था। वर्तमान मंदिर पांचवी या छठवीं शताब्दी में बनवायी गयी है। यहीं पर गौतम बुद्ध को वैशाख पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष के नीचे निरंजना नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे बुद्ध कहलाये। बुद्ध बनने के पश्चात् सर्वप्रथम तपसु और भल्लिक नामक दो बंजारों को बोधगया में ही बौद्ध धर्म में दीक्षित किया और बौद्ध धर्म का प्रचार किया। महाबोधि मंदिर समूह को वर्ष 2002 में यूनेस्को द्वारा वि विरासत सूची में शामिल किया गया।

26. ज्ञान प्राप्त करने के बाद, गौतम को किस रूप में जाना जाने लगा?  ग्राम विकास अधिकारी 22-12-2018 (shift-11)

(a) जिन

(b) बुद्ध 

(c) ज्ञान

(d) बोधि

Ans (b)

गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में 563 ईसा पूर्व में हुआ था। गौतम बुद्ध ने बिहार के बोधगया में महाबोधि वृक्ष के नीचे कई वर्षों तक कठिन तपस्या तथा कठोर साधना कर ज्ञान की प्राप्ति की थी ज्ञान प्राप्त करने के बाद सिद्धार्थ को गौतम से बुद्ध के रूप में जाना जाने लगा। 

27. बोध गया एक महत्त्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ केंद्र क्यों है?  ग्राम विकास अधिकारी 22-12-2018 ( shift-1)

(a) क्योंकि गौतम बुद्ध यहाँ पैदा हुए। थे

(b) क्योंकि गौतम बुद्ध ने यहाँ ज्ञान प्राप्त किया था

(c) क्योंकि गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद यहाँ

अपना पहला उपदेश दिया था 

(d) क्योंकि गौतम बुद्ध ने यहाँ निर्माण प्राप्त किया मा

Ans : (b)

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। 35 वर्ष की आयु में बैसाख पूर्णिमा की रात, निरंजना ( फल्गु) नदी के किनारे गौतम बुद्ध को पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई तथा यह स्थान बोधगया कहलाया। गौतम बुद्ध ने अपना सर्वप्रथम उपदेश सारनाथ (पतनम् ) में दिया था। जिसे बौद्ध ग्रन्थों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया है। बुद्ध ने अपने उपदेश ‘जनसाधारण की भाषा ‘पालि’ में दिए महात्मा गौतम बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ई0 पूर्व कुशीनगर में हो गई जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।

28. युद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?   विधान भवन रक्षक 02-12-2018 ( shift- 11)

(a) कुशीनगर

(b) सारनाथ 

(c) अयोध्या

(d) वाराणसी

Ans. (b)

बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बोधगया में हुई तथा उन्होंने पहला धर्मोपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रन्थों में धर्मचक्र प्रवर्तन कहा गया।

29. बौद्धों के लिए उत्तर प्रदेश में स्थित सारनाथ क्यों महत्त्वपूर्ण है?  विधान भवन रक्षक 02-12-2018 ( shift-I)

(a) भगवान बुद्ध ने सारनाथ में ज्ञान प्राप्त किया था।

(b) भगवान बुद्ध का जन्म सारनाथ में हुआ था।

(c) भगवान बुद्ध का सारनाथ में महापरिनिर्वाण (देहात) हुआ था। 

(d) ज्ञान प्राप्त करने के बाद, भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था।

Ans. (d)

गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद उत्तर प्रदेश के सारनाथ (ऋषि पत्तनम्) में पाँच सन्यासी ब्राह्मणों को अपना प्रथम उपदेश दिया, जिसे बौद्ध ग्रन्थों में ‘धर्मचक्रप्रवर्तन’ के नाम से जाना जाता है। अतः यह स्थल बौद्धों के लिए महत्वपूर्ण है ध्यातव्य है कि बुद्ध ने अपने जीवनकाल में सर्वाधिक उपदेश कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिये।

जैन धर्म : महावीर (जीवन एवं शिक्षायें )

UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ
UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

30. मनुष्य जीवन का सर्वोत्तम ध्येय है ‘कैवल्य’, जिसका अर्थ है? चकबन्दी लेखपाल 08-11-2015 (Morning)

(a) दूसरों को शिक्षा देना

(b) दूसरों का अनुसरण करना

(c) इच्छाओं पर विजय प्राप्त करना

(d) दूसरों की सेवा करना

Ans: (c)

कैवल्य का अर्थ- ‘इच्छाओं पर विजय प्राप्त करना” होता है। कैवल्य अर्थात् ब्रह्म विद्या का वह ज्ञान जो शंशय रहित और स्थायी हो या विवेक उत्पन्न होने पर औपाधिक दुःख सुखादि अहंकार, प्रारब्ध, कर्म और संस्कार के लोप हो जाने से आत्मा के चितस्वरूप होकर आवागमन से मुक्त हो जाने की स्थिति को कैवल्य कहते है।

31. 24वें जैन तीर्थकर या अन्तिम तीर्थकर थे-  UDALDA 29-11-2015

(a) पार्श्वनाथ 

(b) ऋषभ 

(c) महावीर

(d) अरिष्टनेमि

Ans : (C)

महावीर स्वामी जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर थे। यह 24वें तीर्थंकर थे महावीर स्वामी से पहले 23 तीर्थंकर जैन धर्म में हुये जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे महावीर स्वामी ज्ञान प्राप्ति के बाद महावीर कहलाये इसका अर्थ होता है कि अपनी साधना में अतुल्य प्रराक्रम दिखाना। 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने चार महाव्रत- सत्य, अहिंसा, अस्तेय तथा अपरिग्रह का प्रतिपादन किया था। महावीर स्वामी ने ब्रह्मचर्य नामक पाँचवाँ महाव्रत इसमें जोड़ दिया।

32. पहले जैन तीथकर कौन थे?  राजस्व निरीक्षक 17-07-2016 (Paper-1)

(a) महावीर

(b) ऋषभ

(c) पारस नाथ

(d) पद्मनाभ

Ans : (b)

ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर थे। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर हुए, जिनमें पहले ऋषभदेव, दूसरे अजितनाथ, बाइसवें अरिष्टनेमि, तेइसवें पार्श्वनाथ एवं चौबीसवें महावीर थे। ऋषभदेव एवं अरिष्टनेमि का उल्लेख ऋग्वेद में तथा अजितनाथ का उल्लेख यजुर्वेद में मिलता है। इस धर्म के महात्माओं की उपाधि ‘तीर्थंकर है। 

Also Read : BED Paper MCQAlso Read : Khan sir Constitution Assembly संविधान सभा MCQ:  Also Read ; Best 50+संविधान की प्रस्तावना Khan Sir Polity GK Questions with AnswersAlso Read ; Best 34+संविधान की विशेषताएं, Khan Sir Polity GK MCQAlso Read : khan sir physics gk MCQ Also Read : Best 70+गुप्त काल Gupt kal MCQ Question

33. जैन धर्म में, तीन रत्न (त्रिरत्न) दिए जाते हैं और निर्वाण का मार्ग कहा जाता है। वे क्या हैं?  ग्राम विकास अधिकारी 23-12-2018 ( shift-I)

(a) सही भाषण, सही ज्ञान और सही आचरण।

(b) सही विश्वास, सही ज्ञान और सही व्यवहार।

(c) सही विश्वास, सही पथ और सही आचरण।

(d) सही विश्वास, सही ज्ञान और सही आचरण।

Ans : (d)

जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव थे। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थकर हुए महावीर स्वामी का जन्म 540 ई. पूर्व में कुण्डग्राम (वैशाली) में हुआ था। महावीर स्वामी ने अपने उपदेश प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा में दिए। जैन धर्म के त्रिरत्न हैं- (i) सम्यक् दर्शन (सही विश्वास) (ii) सम्यक् ज्ञान (सही ज्ञान) (iii) सम्यक् आचरण (सही आचरण) ।

मौर्य वंश : सम्राट अशोक

UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ
UPSSSC PET, PET Exam 2022, History GK PYQ Paper MCQ

34. अशोक का सिंहचतुर्मुख स्तंभ शीर्ष में एक स्तंभ पर था। राज्य मण्डी परिषद् – 30-05-2019 (Shift-II)

(a) कन्नौज

(b) गौतम बुद्ध नगर

(c) संभल

(d) सारनाथ

Ans (d)

अशोक का सिंहचतुर्मुख स्तंभ शीर्ष सारनाथ से लिया गया है। इस स्तंभ में चार सिंह पीठ से पीठ सटाये खड़े है। इसे ही भारत सरकार ने राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में स्वीकार किया है।

35. अशोक के प्रधान शिलालेखों में सबसे बड़ा शिलालेख है?  लोअर द्वितीय- 06-03-2016

(a) 11वां 

(b) 12वां 

(c) 13वां

(d) 14वां

Ans : (C)

अशोक के प्रधान शिलालेखों में 13वाँ शिलालेख सबसे बड़ा है जिसमें अशोक के शासन के 8वें वर्ष होने वाले कलिंग युद्ध का वर्णन मिलता है।

36. अशोक के आक्रमण के दौरान कलिंग (पूर्वी प्रांत) की राजधानी कौन-सी थी?   राजस्व लेखपाल 13-09-2015 (Evening)

(a) तक्षशिला 

(b) पाटलीपुत्र 

(c) उज्जैन

(d) तोशलि

Ans : (d)

अशोक के आक्रमण के दौरान कलिंग (पूर्वी प्रांत) की राजधानी तोशलि थी। अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 8 वर्ष बाद अर्थात् 9वें वर्ष 261 ई. पू. में कलिंग की विजय की इसका उल्लेख उसके 13वें शिलालेख में मिलता है। इसी युद्ध के बाद अशोक ने धम्म विजय की नीति अपनाई। 

’37. ‘देवनामप्रिय’ नाम किसे दिया गया था?  UDA/LDA 29-11-2015

(a) हर्ष 

(b) अशोक

(c) कनिष्क

(d) चंद्रगुप्त मौर्य

Ans: (b)

अशोक को उसके अभिलेखों में “देवानामप्रिय’ संबोधित किया गया, भानू अभिलेख में अशोक को “प्रियदर्शी” जबकि मास्की में “बुद्धशाक्य” कहा गया है, अशोक के नाम का उल्लेख चार अभिलेखो में मिलता है ये अभिलेख है मास्की, गुर्जरा, नेत्तूर और उडेगोलम है। जूनागढ़ के अभिलेख (रुद्रदामन) में भी अशोक का नाम है।

38. सम्राट अशोक का कौन-सा शिलालेख कलिंग पर उनके विजय का उल्लेख करता है?   ग्राम विकास अधिकारी 22-12-2018 (shift-11)

(a) प्रथम 

(b) चतुर्थ 

(c) दसवें

(d) तेरहवें

Ans : (d)

सम्राट अशोक द्वारा कुल 14 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। जिसमें से तेरहवाँ अभिलेख सबसे बड़ा माना जाता है। तेरहवें अभिलेख में सम्राट अशोक द्वारा कलिंग पर उनके विजय का उल्लेख करता है तथा अशोक की धम्म की जीत ग्रीक राजाओं एंटियोकस ऑफ सीरिया (एंटियोक), मिस्र के टॉलेमी (तुरमय) सिकन्दर के एपिरस (अलिकामुद्रो) पर हुई।

39. अशोक के कौन-से शिलालेख में ब्राह्मी लिपि का प्रयोग नहीं किया गया था?   राजस्व निरीक्षक 17-07-2016 (Paper-1)

(a) सारनाथ 

(b) शहबाजगड़ी

(c) पोली

(d) इनमें से कोई नहीं

Ans (b)

शहबाजगढ़ी एक गांव व ऐतिहासिक स्थल है जो पाकिस्तान के मदन जिले में स्थित है। यह स्थल ‘तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित शिलालेख के लिए प्रसिद्ध है। इस शिलालेख में खरोष्ठी लिपि का प्रयोग किया गया है। 30 जनवरी 2004 में यूनेस्को द्वारा इस ऐतिहासिक स्थल को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया। 

40. निम्नलिखित में से मौर्य कला का सर्वोत्तम प्रतिमान कौन-सा है?   कनिष्ठ सहायक 24-04-2016

(a) स्तम्भ 

(b) स्तूप 

(c) चैत्य

(d) बारादरी

Ans.(a)

मौर्य काल की सर्वोत्तम प्रतिमान ‘स्तम्भ’ है। मौर्य कला का विकास भारत में मौर्य साम्राज्य के युग में (चौथी से दूसरी सदी ईसा पूर्व) हुआ सारनाथ और कुशीनगर जैसे धार्मिक स्थानों के रूप में स्वयं सम्राट अशोक ने इनकी संरचना की है।

41. निम्नलिखित में से कौन-सा अशोक के साम्राज्याधीन नहीं था?  कनिष्ठ सहायक 24-04-2016

(a) कश्मीर 

(b) गुर्जर 

(c) कर्नाटक

(d) कामरूप

Ans.(d)

कर्नाटक के ‘मास्की अभिलेख’ तथा गुर्जर के ‘गुर्जर अभिलेख’ से यह ज्ञात होता है कि अशोक का साम्राज्य कर्नाटक तथा गुर्जर तक विस्तृत था। अशोक का कश्मीर पर भी अधिकार था उसने यहाँ अनेक अभिलेख भी बनवाये कल्हण के राजतरंगिणी के अनुसार अशोक की मृत्यु के बाद जब केन्द्रीय सत्ता कमजोर पड़ने लगी तब उसके राज्य प्रतिनिधि जालोक ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर कश्मीर को मौर्य साम्राज्य से अलग कर लिया। कामरुप असम का पुराना नाम है, यह अशोक के साम्राज्याधीन नहीं था। 

42. वृहद साँची स्तूप किस काल से संबंधित है?चकबन्दी लेखपाल 08-11-2015 (Evening)

(a) कुषाण काल

(b) गुप्त काल

(c) हर्षवर्धन काल 

(d) मौर्य काल 

Ans: (d)

वृहद सांची स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। इसका निर्माण 300 B.C. में हुआ। सांची मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह की आकृति का बना है।

6. गुप्त वंश समुद्र गुप्त, चन्द्र गुप्त द्वितीय

43. खगोलविद वराह मिहिर और कवि कालिदास किसके दरबार का हिस्सा थे?व्यायाम प्रशिक्षक 16-09-2018 (Shift-11)

(a) विक्रमादित्य

(b) बिम्बिसार

(c) बिन्दुसार

(d) पृथ्वीराज चौहान

Ans : (a)

खगोलविद् वराह मिहिर और कवि कालिदास चन्द्रगुप्त द्वितीय (375-41550) के शासनकाल में प्रमुख कवि थे। समुद्रगुप्त का उत्तराधिकारी चन्द्रगुप्त द्वितीय था चन्द्रगुप्त द्वितीय का अन्य नाम देवगुप्त, देवराज, देवत्री तथा उपाधियाँ विक्रमांक, | विक्रमादित्य, परमभागवत थी। चन्द्रगुप्त के दरबार में नौ विद्वानों की मण्डली निवास करती थी यथा कालिदास, धनवन्तरि क्षपणक, अमरसिंह, शंकु, वेताल भट्ट, घटकर्पड़, वाराहमिहिर, वररुचि।

44. विक्रम संवत् प्रारम्भ हुआ-   जूनियर इंजीनियर/तकनीकी- 31-07-2016

(a) 57 ई.पू.

(b) 78 ई.पू. 

(c) 57ई.पू. 

(d) 78 ई.पू. 

Ans.(a)

संवत् अत्यन्त प्राचीन संवत् है। विक्रम संवत के प्रणेता सम्राट विक्रमादित्य को माना जाता है। जिन्होंने लगभग 2,068 वर्ष पूर्व यानी 57 ईसा पूर्व विक्रम संवत् का प्रारम्भ किया था।

45. हर्षवर्धन ने ‘5 इंडीज’ को अपने नियंत्रण में लिया। इनमें से कौन सा ‘5 इंडीज’ था? ग्राम विकास अधिकारी 23-12-2018 ( shift-II)

(a) पंजाब, कन्नौज, बंगाल, बिहार और जयपुर

(b) पंजाब, कन्नौज, बंगाल, बिहार और उड़ीसा 

(c) पंजाब, कन्नौज, बंगाल, उत्तर प्रदेश और उड़ीसा

(d) राजस्थान, कनीज, बंगाल, बिहार और उड़ीसा

Ans (b)

हर्षवर्धन पुष्यभूति वंश का महान राजा था। इसने 606 से 643 ई. तक शासन किया। इसका नियंत्रण ‘5 इंडीज’ पंजाब, कन्नौज, बंगाल, बिहार और उड़ीसा तक था। हर्षवर्धन ने कन्नौज को राजधानी बनाया यह एक अच्छा नाटककार और कवि भी था। इसने नागानंद, रत्नावली और प्रियदर्शिका नामक नाटक की रचना की है।

46. वह स्थल जहाँ हर्षवर्धन ने बौद्ध महा सम्मेलन का आयोजन किया था? जूनियर इंजीनियर / तकनीकि 27-12-2015

(a) काशी

(b) प्रयाग

(c) अयोध्या

(d) सारनाथ 

Ans. (b)

प्रयाग, वह स्थल है, जहां हर्षवर्धन ने बौद्ध महा सम्मेलन का आयोजन किया था?

47. कन्नौज से पूर्व हर्षवर्धन कहाँ का शासक था? अमीन परीक्षा- 14-08-2016 (Paper-I)

(a) कौशाम्बी

(c) श्रावस्ती

(b) कुशीनगर

(d) बानेश्वर

Ans : (d)

हर्ष वर्धन अंतिम हिन्दू सम्राट था जिसने समस्त उत्तरी भारत पर राज्य किया। हर्षवर्धन 606 ई. में थानेश्वर के सिंहासन पर बैठा तथा बाद में कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया।

राजपूत काल

12वीं शताब्दी के आरंभ में दिल्ली पर किसका शासन था?विधान भवन रक्षक – 02-12-2018 (shift-I)

(a) तोमर वंश

(b) खिलजी वंश

(c) सैय्यद वंश

(d) तुगलक वंश

Ans.(a)

12वीं शताब्दी के आरंभ में दिल्ली पर तोमर वंश का शासन था। अनंगपाल दिल्ली के तोमर वंश के संस्थापक थे। प्रतिहारो और चौहानों की भांति तोमर भी विदेशी थे। 

(a) तराईन, 1192

(b) चंदावर, 1193

(c) कन्नौज, 1194

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Ans : (b)

चंदावर का युद्ध मुहम्मद गोरी और कन्नौज के राजा जयचंद के बीच लड़ा गया जिसमें जयचंद की हार और मृत्यु हुई।

50. निम्न में से कौन से वंश ने भारत के दक्षिण भाग पर शासन नहीं किया है? स्टेनोग्राफर 10-03-2019

(a) चेर

(b) पांड्या 

(c) राजपूत

(d) चोला

Ans (c)

राजपूत वंश ने भारत के दक्षिण भाग पर शासन नहीं। किया। 7वीं-12वीं शताब्दी तक का काल ‘राजपूत काल’ कहलाता है। इस काल के महत्वपूर्ण राजपूत वंशों में राष्ट्रकूट वंश, चालुक्य वंश, चौहान वंश, चंदेल वंश परमार वंश एवं गहड़वाल वंश आदि आते हैं। राजपूत वंश ने भारत के उत्तर भाग पर शासन किया। जैसे, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश इत्यादि । 

Also Read : BED Paper MCQAlso Read : Khan sir Constitution Assembly संविधान सभा MCQ:  Also Read ; Best 50+संविधान की प्रस्तावना Khan Sir Polity GK Questions with AnswersAlso Read ; Best 34+संविधान की विशेषताएं, Khan Sir Polity GK MCQAlso Read : khan sir physics gk MCQ Also Read : Best 70+गुप्त काल Gupt kal MCQ Question

Leave a Comment

क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है।