Best 50+Samas समास Hindi Grammar GK Question Answer

Samas समास किसे कहते हैं, समास के प्रकार,समास के भेद, समास विग्रह, samas hindi, samas उदाहरण, समास और उसके प्रकार, समास ऑनलाइन

समास (Samas) की परिभाषा :

समास शब्द दो शब्दों ‘सम’ (संक्षिप्त) एवं ‘आस’ (शब्द/ कथन) के मेल से बना है जिसका अर्थ है- संक्षिप्त कथन या शब्द l समास प्रक्रिया में शब्दों का संक्षिप्तीकरण किया जाता है l 

समास Samas :  दो अथवा दो से अधिक शब्दों को मिलाकर बने हुए नए सार्थक शब्द को समास कहते हैं समस्त-पद / सामासिक पद : समास के नियमों से बना शब्द समस्त पद या सामासिक शब्द कहलाता है

समास विग्रह : 

समस्त पद के सभी शब्दों को अलग-अलग किए जाने की प्रक्रिया समास विग्रह या व्यास कहलाती है l जैसे- ‘नीलकमल’ का विग्रह ‘नीला है जो कमल’ तथा ‘चौराया का विग्रह हैं- ‘चार राहों का समूह’ l स्पष्ट है कि समास का विलोम है ‘व्यास’ l ‘समास’ संक्षेप है जबकि ‘व्यास’ विस्तार l

समास रचना में प्राय : दो शब्द होते हैं l पहले को ‘पूर्वपद‘ और दूसरे को ‘उत्तरपद’ कहते हैं जैसे- ‘राजपुत्र’ में पूर्वपद ‘राज’ है और उत्तरपद ‘पुत्र’ है 

समास प्रक्रिया में पदों के बीच की विभक्ति लुप्त हो जाती है, जैसे- राजा का पुत्र = राजपुत्र l यहां ‘का’ विभक्ति लुप्त हो गई है l इसके अलावा कई शब्दों में कुछ विकार भी आ जाता है l

जैसे काठ की पुतली= कठपुतली (काठ के ‘का’ का ‘क’  बन जाना) घोड़े का सवार= घुड़सवार (घोड़े के  घो का ‘घु’ बन जाना) 

समास के भेद / समास के कितने भेद है

समास छह मुख्य भेद होते हैं 

  1. अव्ययीभाव समास 
  2. तत्पुरुष समास 
  3. कर्मधारय समास 
  4. द्विगु समास
  5. द्वंद समास
  6. बहुव्रीहि समाज

पदों की प्रधानता के आधार पर वर्गीकरण 

  • पूर्व पद प्रधान      – अव्ययीभाव समास
  • उत्तर पद प्रधान    – तत्पुरुष, कर्मधारय द्विगु 
  • दोनों पद प्रधान    – द्वंद 
  • दोनों पद अप्रधान – बहुव्रीहि ( इसमें कोई तीसरा अर्थ प्रधान होता है) 

समास पर आधारित संबंधित प्रश्न  जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गए है

1. दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते हैं ?

  1. संधि 
  2. समास 
  3. अभ्य 
  4. छंद

Correct Answer :- समास

2. समास का शाब्दिक अर्थ होता है ?

  1. संक्षेप 
  2. विस्तार 
  3. विग्रह 
  4. विच्छेद

Correct Answer :- संक्षेप

3. निम्नांकित में कौन सा पद अव्ययीभाव समास है ?

  1. ग्राहत 
  2. आचारकुशल 
  3. प्रतिदिन 
  4. कुमारी

Correct Answer :- प्रतिदिन

4. जिस समास में उत्तर-पद प्रधान होने के साथ ही साथ पूर्व-पद तथा उत्तर-पद में विशेषण-विशेष्य का संबंध भी होता है उसे कौन-सा समास कहते हैं ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. कर्मधारय 
  3. तत्पुरुष 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- कर्मधारय 

5. जिस समास के दोनों पद अप्रधान होते हैं वहां पर कौन सा समास लगता है?

  1. द्वंद्व 
  2. द्विगु 
  3. तत्पुरुष 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- बहुव्रीहि

6. ‘जितेंद्रिय’ में कौन सा समास है ?

  1. द्वंद्व 
  2. बहुव्रीहि 
  3. तत्पुरुष 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- बहुव्रीहि

7. ‘देवासुर’ में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. कर्मधारय 
  3. तत्पुरुष 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- द्वंद्व

8. ‘देशांतर’ में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. द्विगु 
  3. तत्पुरुष 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- तत्पुरुष

9. ‘दीनानाथ’  में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय 
  2. बहुव्रीहि 
  3. द्विगु 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- कर्मधारय

10. ‘मुख-दर्शन’ में कौन सा समास है ?

  1. द्विगु 
  2. तत्पुरुष 
  3. द्वंद्व 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- तत्पुरुष

11. कौन सा शब्द बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण है ?

  1. निशिदिन 
  2. त्रिभुवन 
  3. पंचानन 
  4. पुरुषसिंह

Correct Answer :- पंचानन

12. ‘चौराहा’ में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. तत्पुरुष 
  3. अव्ययीभाव
  4. द्विगु

Correct Answer :- द्विगु

13. ‘दशमुख’  में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय 
  2. बहुव्रीहि 
  3. तत्पुरुष 
  4. द्विगु

Correct Answer :- बहुव्रीहि

14. ‘सुपुरुष’ में कौन सा समास है ?

  1. तत्पुरुष 
  2. अव्ययीभाव 
  3. कर्मधारय 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- कर्मधारय

15. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है ?

  1. द्विगु 
  2. द्वंद्व 
  3. कर्मधारय 
  4. तत्पुरुष

Correct Answer :- कर्मधारय

16. निम्नलिखित में से एक शब्द में द्विगु समास है उस शब्द का चयन कीजिए?

  1. आजीवन 
  2. भूदान 
  3. सप्ताह 
  4. पुरुषसिंह

Correct Answer :- सप्ताह

17. किस समास के दोनों शब्द में समानाधिकरण होने पर कर्मधारय समास होता है ?

  1. तत्पुरुष 
  2. द्वंद्व 
  3. द्विगु 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- तत्पुरुष

18. किसमें सही सामासिक पद है ?

  1. पुरुषधन्वी 
  2. दिवारात्रि 
  3. त्रिलोकी 
  4. मंत्रिपरिषद

Correct Answer :- तत्पुरुष

19. द्विगु समास का उदाहरण कौन-सा है ?

  1. अन्वय 
  2. दिन-रात 
  3. चतुरनन 
  4. त्रिभुवन

Correct Answer :- त्रिभुवन

20. इनमें से द्वंद्व समास का उदाहरण है?

  1. पितांबर 
  2. नेत्रहीन 
  3. चौराहा 
  4. रुपया-पैसा

Correct Answer :- रुपया-पैसा

21. अव्ययीभाव समास का एक उदाहरण ‘यथाशक्ति’  का सही विग्रह क्या होगा ?

  1. जैसी शक्ति 
  2. इतनी शक्ति 
  3. शक्ति के अनुसार 
  4. यथा जो शक्ति

Correct Answer :- शक्ति के अनुसार 

22. ‘पाप-पुण्य’  में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय 
  2. द्वंद्व 
  3. तत्पुरुष 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- द्वंद्व

23. ‘लंबोदर’ में कौन सा समास है ?

  1. द्वंद्व 
  2. द्विगु 
  3. तत्पुरुष 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- बहुव्रीहि

24. ‘देशप्रेम’  में कौन सा समास है?

  1. अव्ययीभाव
  2. तत्पुरुष 
  3. द्विगु
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- तत्पुरुष

25. ‘परमेश्वर’  में कौन सा समास है ?

  1. द्विगु 
  2. कर्मधारय 
  3. तत्पुरुष 
  4. अव्ययीभाव

Correct Answer :- कर्मधारय

26. ‘गौशाला’ में कौन सा समास है ?

  1. तत्पुरुष 
  2. द्वंद्व 
  3. कर्मधारय 
  4. द्विगु

Correct Answer :- तत्पुरुष

27. ‘नवग्रह’  में कौन सा समास है ?

  1. द्विगु 
  2. तत्पुरुष 
  3. द्वंद्व 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- द्विगु

28. ‘विद्यार्थी’ में कौन सा समास है ?

  1. तत्पुरुष 
  2. कर्मधारय 
  3. बहुव्रीहि 
  4. द्विगु

Correct Answer :- तत्पुरुष

29. ‘कन्यादान’ में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. तत्पुरुष 
  3. द्विगु 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- तत्पुरुष

30. ‘साग-पात’  में कौन सा समास है ?

  1. अव्ययीभाव 
  2. द्विगु 
  3. कर्मधारय 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- द्वंद्व

31. ‘नीलकमल’  में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. तत्पुरुष 
  3. कर्मधारय 
  4. द्विगु

Correct Answer :- कर्मधारय

32. चतुर्भुज में कौन सा समास है?

  1. द्वंद्व 
  2. बहुव्रीहि 
  3. तत्पुरुष 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- बहुव्रीहि

33. ‘भाई-बहन’  में कौन सा समास है ?

  1. द्वंद्व 
  2. बहुव्रीहि 
  3. द्विगु 
  4. तत्पुरुष

Correct Answer :- द्वंद्व

34. ‘वनवास’ में कौन सा समास है ?

  1. तत्पुरुष 
  2. कर्मधारय 
  3. द्वंद्व 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- तत्पुरुष

35. ‘पीतांबर’ में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. द्वंद्व 
  3. कर्मधारय 
  4. द्विगु

Correct Answer :- बहुव्रीहि

36. ‘नरोत्तम’  में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय 
  2. तत्पुरुष 
  3. अव्ययीभाव 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- तत्पुरुष

37. ‘आजन्म’ शब्द………का उदाहरण है ?

  1. अव्ययीभाव 
  2. तत्पुरुष 
  3. द्वंद्व 
  4. द्विगु

Correct Answer :- अव्ययीभाव

38. ‘गगनचुंबी’  में कौन सा समास है ?

  1. बहुव्रीहि 
  2. अव्ययीभाव 
  3. तत्पुरुष 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- तत्पुरुष

39. ‘धक्का-मुक्की’  में कौन सा समास है ?

  1. कर्मधारय 
  2. द्विगु 
  3. द्वंद्व 
  4. तत्पुरुष

Correct Answer :- द्वंद्व

40. ‘त्रिफला’  में कौन सा समास है

  1. अव्ययीभाव 
  2. द्वंद्व 
  3. द्विगु 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- द्विगु

41. ‘तन-मन-धन’  में कौन सा समास है ?

  1. अव्ययीभाव 
  2. कर्मधारय 
  3. द्विगु 
  4. द्वंद्व

Correct Answer :- द्वंद्व

42. ‘चक्रपाणि’ में कौन सा समास है ?

  1. अव्ययीभाव 
  2. बहुव्रीहि 
  3. कर्मधारय 
  4. तत्पुरुष

Correct Answer :- बहुव्रीहि

43. ‘पाप पुण्य’  में कौन सा समास है ?

  1. द्विगु 
  2. द्वंद्व 
  3. तत्पुरुष 
  4. कर्मधारय

Correct Answer :- द्वंद्व

44. ‘पंचवटी’ में कौन सा समास है ?

  1. द्विगु 
  2. द्वंद्व 
  3. कर्मधारय 
  4. तत्पुरुष

Correct Answer :- द्विगु

45. ‘मृगनयनी’ में कौन सा समास है ?

  1. अव्ययीभाव 
  2. तत्पुरुष 
  3. कर्मधारय 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- कर्मधारय

46. निशाचर में कौन सा समास है ? 

  1. अव्ययीभाव 
  2. तत्पुरुष 
  3. कर्मधारय 
  4. बहुव्रीहि

Correct Answer :- बहुव्रीहि

Also Read : हड़प्पा/सिंधु सभ्यता , वैदिक संस्कृति , महाजनपद काल, धार्मिक आंदोलन , मौर्य काल संगम काल

1 thought on “Best 50+Samas समास Hindi Grammar GK Question Answer”

Leave a Comment

क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है। दिन में कितने घंटे एक्सरसाइज करना है जरुरी?
क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है। दिन में कितने घंटे एक्सरसाइज करना है जरुरी?
क्या आप भी चाय के बारे में ये बातें जानते हैं कमल कहाँ खिलता है? लौकी का जूस पीते ही होंगे यह फायदे दुनिया का ऐसा फल जिसे हवाई जहाज में ले जाना कानूनी अपराध है।